Header Ads

test

राजनाथ सिंह बोले पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का अर्थव्यवस्था पर कोई असर नहीं

भोपाल.केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि मोदी सरकार के चार साल के कार्यकाल में भ्रष्टाचार पर काफ़ी हद तक रोक लगी है। पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों का अर्थव्यवस्था पर कोई प्रभाव नहीं है। कीमतों का जनता पर कोई बोझ नहीं पड़ना चाहिए। इसे लेकर हमारी सरकार गंभीर है। गुरुवार को भोपाल में उन्होंने पत्रकार वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार की चार साल की उपब्धियां भी बताई।


किसान आंदोलन पर राजनाथ सिंह ने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस शिगूफा छोड़ती है, जिससे जनता का ध्यान भटकाया जा सके। चाहे भट्टा परसौल आंदोलन हो या मंदसौर किसान आंदोलन। कांग्रेस का रवैया ऐसा ही रहा है।

दुनिया का नजरिया बदला भारत के प्रति
राजनाथ सिंह ने कहा, "देश की तरक्की देखकर दुनिया का नजरिया बदल गया है। हम दुनिया की सातवीं सबसे बड़ी इकाेनॉमी हैं। इस वित्तीय साल में पांचवें नंबर पर आ जाएंगे। जीडीपी ग्रोथ रेट में भी अब सुधार हुआ है।" उन्होंने कहा कि चार साल में जो विकास हुआ है, वह कांग्रेस के 60 साल में नहीं हुआ।

प्रधानमंत्री की नीयत पर कोई सवाल नहीं उठा सकता
गृहमंत्री सिंह ने कहा, " इस साल 31 दिसम्बर तक घर-घर बिजली पहुंचाई जाएगी। हमारे प्रधानमंत्री और सरकार के कामकाज पर नीयत पर कोई सवाल नहीं उठा सकता है। हमारे विरोधी तो कहेंगे ही कि काम बहुत कम हुआ है। हम ये दावा नहीं करते कि भ्रष्टाचार जड़ मूल से ख़त्म हो गया है, लेकिन बिचौलियों पर लगाम लगी है। डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर स्कीम के तहत हमने चार साल में 70 हजार करोड़ रुपए बचाए हैं। साथ ही इस स्कीम के तहत 350 हजार करोड़ रुपया सीधे खातों में ट्रांसफर होता है।"

No comments