Header Ads

test

‘जब हैरी मेट सेजल’ का ट्रेलर लॉन्च

मुंबई, ब्यूरो। पिछले काफी समय से शाहरुख खान के फैन का इंतजार कर रहे हैं। अब इस फिल्म का मिनी ट्रेलर आ गया है जिसमें शाहरुख और अनुष्का की गजब की केमिस्ट्री दिखाई दे रही है। इस मिनी ट्रेलर की थीम 'कैरक्टर खराब' है। इसमें किंग आॅफ रोमांस शाहरुख अनुष्का को अपने बारे में बता रहे हैं कि वह कितने खराब हैं। मिनी ट्रेलर में शाहरुख, अनुष्का को बता रहे हैं कि वह लड़कियों को गलत नजर से देखते हैं। इस फिल्म में अनुष्का गुजराती टोन में बात करती दिखाई देंगी। इस फिल्म में शाहरुख खान हरिंदर सिंह नेहरा (हैरी) और अनुष्का सेजल का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में सयानी गुप्ता और एवलिन शर्मा भी महत्वपूर्ण किरदारों में दिखाई देंगी।
फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ की शूटिंग प्राग, एम्सटर्डम, लिस्बन और बुडापेस्ट में हुई है। इस फिल्म में ‘रब ने बना दी जोड़ी’ और ‘जब तक है जान’ के बाद तीसरी बार शाहरुख और अनुष्का एक साथ नजर आएंगे। इस फिल्म का नाम रणबीर कपूर ने सुझाया था जिसके लिए शाहरुख ने उन्हें 5,000 रुपये भी दिए हैं। इम्तियाज अली के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 4 अगस्त को रिलीज होगी।

No comments