Header Ads

test

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कालिदास अकादमी में किया चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कालिदास अकादमी में किया चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को उज्जैन की कालिदास अकादमी में श्री तिलक राज सिंह सोलंकी की एकल चित्र प्रदर्शनी ‘चित्र अवंति’ का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर प्रदर्शनी का अवलोकन किया और चित्रों की सराहना की।

12 अक्टूबर तक ये प्रदर्शनी कलाप्रेमियों के अवलोकन के लिए जारी रहेगी। दर्शक दोपहर 12 बजे से रात 8 बजे तक प्रदर्शनी अवलोकन कर सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के कार्यपरिषद सदस्य श्री राजेश सिंह कुशवाह और वरिष्ठ पुरातत्वविद डॉ. आर. सी. ठाकुर उपस्थित रहे।

 

No comments