Header Ads

test

दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में डाका, 3 राउंड फायरिंग और दुकानदार को पीटा; देखें CCTV फुटेज

 दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में डाका, 3 राउंड फायरिंग और दुकानदार को पीटा; देखें CCTV फुटेज



Jamshedpur Crime सोनारी थाना क्षेत्र वर्दमान आभूषण दुकान में अपराधियों ने बुधवार दोपहर को दिनदहाड़े डकैती की घटना को अंजाम दिया और विरोध करने पर दुकानदार पंकज को पीटकर भाग निकले। घायल दुकानदार को टाटा मुख्य अस्पताल में दाखिल कराया गया है। वारदात की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।

सोनारी थाना क्षेत्र वर्दमान आभूषण दुकान में अपराधियों ने दिनदहाड़े डकैती की घटना को अंजाम दिया।



 जमशेदपुर। सोनारी थाना क्षेत्र वर्दमान आभूषण दुकान में अपराधियों ने बुधवार दोपहर दिनदहाड़े डकैती की घटना को अंजाम दिया। विरोध करने पर दुकानदार पंकज को पीटकर भाग निकले।\

दुकानदार को सिर में चोट लगी है। उसे टाटा मुख्य अस्पताल में दाखिल कराया गया है। सूचना पर वरीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।
दिनदहाड़े वारदात से दहशत

बता दें कि दिनदहाड़े हुई डकैती की इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों की गतिविधि सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस को मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि अपराधियों की संख्या चार पांच के करीब थी।





घटना के बाद भागने के दौरान अपराधियों का बैग और टोपी छूट गए हैं। ग्राहक बनकर आए अपराधियों ने मौका पाते ही घटना को अंजाम दिया। जिस तरीके से घटना को अंजाम दिया गया है। उस अनुसार अपराधियों ने पहले दुकान की रेकी की होगी।





घटना दोपहर 12:58 बजे की है। दुकान के मालिक पंकज जैन और मनीष जैन दोनों दुकान में थे। सोनारी में विधान सभा चुनाव से एक दिन पहले एमपी ज्वेलर्स में भी डकैती हुई थी। उससे पहले सुमित ज्वेलर्स मे भी 11 लाख की डकैती हो चुकी है।







सीसीटीवी फुटेज में दिखा खौफनाक मंजर

बता दें कि इस वारदात की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। इसमें देखा जा सकता है कि किस तरह दुकान के अंदर बदमाश मारपीट कर रहे हैं।

No comments