Header Ads

test

MS Dhoni ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, हमर कार लेकर रांची की सड़कों पर निकले; कीमत जानकर आप भी रह जाएंगे दंग

 MS Dhoni ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, हमर कार लेकर रांची की सड़कों पर निकले; कीमत जानकर आप भी रह जाएंगे दंग


पूर्व भारतीय कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्‍यास ले चुके हों पर वह अक्‍सर चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में उन्‍हें रांची की सड़कों पर हमर कार के साथ देखा गया। इसके बाद उनका यह वीडियो वायरल हो गया। धोनी अभी भी आईपीएल में खेलते हुए नजर आते हैं। वह अगला सीजन खेलेंगे या नहीं यह बड़ा सवाल है।

धोनी का वीडियो हो रहा वायरल। इमेज- एक्‍स

टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्‍यास ले चुके हों, पर वह अक्‍सर चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में उन्‍हें रांची की सड़कों पर हमर कार चलाते हुए देखा गया। इसके बाद उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।


44 साल के धोनी अभी भी आईपीएल में खेलते हुए नजर आते हैं। कप्तान रुतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने के बाद आईपीएल 2025 के के कुछ मुकाबलों में धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी भी की थी।


सेना की थीम पर मॉडिफाई किया गया

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में धोनी अपनी हमर कार को रांची में घुमाते हुए नजर आ रहे हैं। इस कार की खास बात यह थी कि इसे भारतीय सेना की थीम पर मॉडिफाई किया गया। इस कार पर लड़ाकू विमानों, टैंकों, विमानों और भारतीय सैनिकों की आकर्षक कलाकृतियां बनी हैं।


लाखों में है कीमत

आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक, यह कस्टमाइजेशन रांची स्थित एक कार डिटेलिंग स्टूडियो द्वारा 2024 में किया गया था। स्टूडियो के संस्थापक अच्युत किशोर ने बताया कि धोनी ने सेना-थीम वाले डिजाइन की मांग की थी। कार देखो के अनुसार धोनी की इस कार की कीमत लगभग 75 लाख रुपये है। मॉडिफिकेशन के बाद इसकी कीमत कम से कम 5 लाख रुपये बढ़ने का अनुमान है।



अगला सीजन खेलेंगे धोनी?

आईपीएल 2026 में धोनी खेलेंगे या नहीं यह बड़ा सवाल है। हाल ही में एक इवेंट में धोनी ने कहा कि उनके पास अभी भी यह तय करने के लिए कुछ महीने बाकी हैं कि वह खेलना जारी रखेंगे या नहीं। माही ने कहा था, "मुझे नहीं पता कि मैं खेलूंगा या नहीं। मेरे पास फैसला करने के लिए समय है। मेरे पास दिसंबर तक का समय है, इसलिए मैं कुछ और महीने लूंगा और फिर मैं अपना फैसला ले पाऊंगा।"

सीएसके का प्रदर्शनआईपीएल 2025 में चेन्‍नई सुपर किंग्‍स का प्रदर्शन काफी खराब रहा था।
18वें सीजन में फ्रेंचाइजी ने 14 मुकाबले खेले थे और उन्‍हें 4 में ही जीत मिली थी।
10 में फ्रेंचाइजी को हार का सामना करना पड़ा था।
8 अंकों के साथ फ्रेंचाइजी अंक तालिका में आखिरी नंबर पर रही थी।
IPL 2025 से पहले धोनी को चेन्‍नई ने 4 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा।
पिछले सीजन धोनी ने 14 मैच खेले।
उन्‍होंने 24.50 की औसत और 135.17 की स्‍टाइक रेट से 196 रन बनाए थे।
IPL 2025 में उनका सर्वश्रेष्‍ठ स्‍कोर 30* रन था।
कैप्‍टन कूल ने लीग में अब तक 278 मुकाबले खेल चुके हैं।
इस दौरान उनके बल्‍ले से 5349 रन निकले।

No comments