आज से शुरू हो गया FASTag Annual Pass, घर बैठे ऑनलाइन कैसे खरीदें? बस ये 5 स्टेप याद कर लो
आज से शुरू हो गया FASTag Annual Pass, घर बैठे ऑनलाइन कैसे खरीदें? बस ये 5 स्टेप याद कर लो
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने यात्रियों के लिए FASTag Annual Pass शुरू किया है। यह 15 अगस्त 2025 से लागू होगा। इस पास से आप 3 हजार रुपये में एक साल या 200 टोल क्रॉसिंग का लाभ ले सकते हैं। यह पास NHAI के अंतर्गत आने वाले नेशनल हाईवे और एक्सप्रेस-वे पर ही वैलिड होगा। Rajmarg Yatra ऐप या NHAI की वेबसाइट से इसे खरीदा जा सकता है।
FASTag Annual Pass घर बैठे ऑनलाइन कैसे खरीदें? बस ये 5 स्टेप याद कर लोसड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय यानी MoRTH ने जून में देश के बार-बार ट्रेवल करने वाले लोगों के लिए एक किफायती और आसान ट्रैवल सॉल्यूशन का ऐलान किया था। जिसका नाम FASTag Annual Pass रखा गया। यह मौजूदा FASTag इंफ्रास्ट्रक्चर पर ही काम करता है। इसका मतलब है कि अब नॉन-कमर्शियल कार, जीप और वैन के मालिक National Highways और National Expressways पर बिना बार-बार टोल कटने के झंझट के ट्रेवल कर सकेंगे। यह नया पास आज 15 अगस्त 2025 से लागू होने जा रहा है। चलिए पहले जानें कि FASTag Annual Pass क्या है...
दरअसल इस नए पास से आप सिर्फ 3 हजार रुपये में एक साल या 200 टोल क्रॉसिंग का बेनिफिट ले सकते हैं। वहीं, अगर आप 1 साल से पहले ही 200 टोल क्रॉस कर लेते हैं तो आपका पास खत्म हो जाएगा। यानी आपको फिर से एक नया पास लेना होगा।
बता दें कि यह पास सिर्फ और सिर्फ NHAI और सड़क परिवहन मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले नेशनल हाईवे और एक्सप्रेस-वे पर ही वैलिड होगा। पास वाहन और उससे जुड़े FASTag के वेरिफिकेशन के बाद ही एक्टिव होगा। पहले से FASTag लेने वालों को नया FASTag खरीदने की जरूरत नहीं होगी।
कैसे खरीदें FASTag Annual Pass?
IHMCL का कहना है कि यह पास मौजूदा FASTag पर एक्टिवेट किया जा सकता है, बशर्ते FASTag सही तरीके से गाड़ी की विंडशील्ड पर लगा हो। साथ ही वेलिड व्हीकल रजिस्ट्रेशन नंबर यानी VRN से लिंक हो और FASTag ब्लैकलिस्टेड न हो।
अपने मोबाइल में Rajmarg Yatra ऐप इनस्टॉल करें या NHAI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
व्हीकल रजिस्ट्रेशन नंबर यानी VRN और FASTag ID डालकर लॉगिन करें।
इधर से अब आपको Annual Pass वाले ऑप्शन को चुन लेना है।
इसके बाद 3,000 रुपये का भुगतान UPI, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से पूरा करें।
पेमेंट और वेरिफिकेशन के बाद पास आपके मौजूदा FASTag से जुड़ जाएगा।
Post a Comment