राज्यपाल संतोष गंगवार ने राजकीय समारोह में किया ध्वजारोहण, बोले- आज झारखंड की तरफ देख रही देश-दुनिया
राज्यपाल संतोष गंगवार ने राजकीय समारोह में किया ध्वजारोहण, बोले- आज झारखंड की तरफ देख रही देश-दुनिया
रांची के मोरहाबादी मैदान में स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी और कहा कि झारखंड में अवसरों की कमी नहीं है। राज्य सरकार कानून व्यवस्था को मजबूत करने को प्राथमिकता दे रही है। स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए नए मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं और रिम्स-2 की स्थापना की जा रही है।
राज्यपाल संतोष गंगवार ने राजकीय समारोह में किया ध्वजारोहण।आज देशभर में स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। वहीं, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने रांची के मोरहाबादी मैदान में सलामी लेते हुए राजकीय समारोह में ध्वजारोहण किया। इस दौरान राज्यपाल ने अपने संबोधन में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी।
राज्यपाल ने कहा कि आज देश और दुनिया झारखंड की ओर देख रही है, हमारे झारखंड में अवसरों की कोई कमी नहीं है। हमारा प्रदेश आज देश के साथ प्रगति के पथ पर अग्रसर है।
राज्यपाल ने कहा कि कानून व्यवस्था को मजबूत करना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। 197 माओवादी गिरफ्तार हुए हैं, 17 मारे गए हैं और 10 माओवादी ने सरेंडर किया है।
स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए पीपीपी मोड पर पांच नए मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जा रहे हैं, रांची में रिम्स-2 की स्थापना के लिए 10 हजार करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गयी है।

विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में रेडियोलॉजी सुविधा प्रदान करने के लिए रांची सदर अस्पताल में केंद्रीय रेडियोलॉजी हब स्थापित की जायेगी। इसके अलावा, राज्य में 100 अन्य उत्कृष्ट विद्यालय खोले जा रहे हैं।
राज्यपाल ने कहा कि 2500 ग्राम पंचायतों में ज्ञान केंद्र की स्थापना की जायेगी, जिनमें पुस्तकालय, इंटरनेट आदि की व्यवस्था की जायेगी।
राज्यपाल ने इस अवसर पर राज्य के 43 पुलिस अधिकारी, जवानों को विभिन्न पदकों से अलंकृत किया। ये पदक गत वर्ष 2024 में 26 जनवरी व 15 अगस्त को केंद्र से घोषित हुए थे।
ये पदक से हुए अलंकृत
विशिष्ट सेवा के लिए दारोगा अमीर तांती (झारखंड जगुआर, 26 जनवरी 2024 को) को राष्ट्रपति पदक प्रदान किया गया।
26 जनवरी 2024 को को आवंटित वीरता के पुलिस पदक
इनमें ओमप्रकाश तिवारी (एसडीपीओ तोरपा, वर्तमान में डीएसपी जैप-2 टाटीसिलवे), इंस्पेक्टर दिग्विजय सिंह (खूंटी, वर्तमान रांची जिला), दारोगा रौशन कुमार सिंह (खूंटी, वर्तमान रांची जिला), सिपाही अनूप लकड़ा (खूंटी), पुलिस इंस्पेक्टर राजीव कुमार (रांची) और सिपाही कृष्णा उरांव (रांची) शामिल हैं।
इसके अलावा, सिपाही विनय टेटे (रांची), दारोगा विक्रांत कुमार (खूंटी), हवलदार नारायण मांझी (खूंटी), हवलदार फबियानुस तिर्की (खूंटी), हवलदार अमित कुमार (जैप-7 हजारीबाग), सिपाही अनिल उरांव (जैप-7 हजारीबाग), सिपाही बाबुराम बास्की (जैप-7, हजारीबाग), अनुराग राज (तत्कालीन एएसपी अभियान खूंटी, वर्तमान में सीआरपीएफ) और आईपीएस ऋषभ कुमार झा (एसपी एटीएस, तत्कालीन एसडीपीओ तोरपा) शामिल हैं।

इनके अलावा, दीपक कुमार (एसडीपीओ बसिया, वर्तमान में एसटीएफ), दारोगा सदानंद सिंह (गुमला), सिपाही याकुब सुरीन (गुमला), सिपाही अशोक कुमार (गुमला), बिजेंद्र कुमार मिश्रा (तत्कालीन एएसपी अभियान गुमला, वर्तमान सीआरपीएफ), सिपाही रंजीत कुमार (गुमला), सिपाही असगर अली (गुमला) व सिपाही एसके सिकंदर (गुमला) को वीरता के लिए पदक प्रदान किया गया।
15 अगस्त 2024 को आवंटित वीरता के पुलिस पदक
इनमें आईपीएस दीपक कुमार पांडेय (तत्कालीन सीनियर डीएसपी अभियान लोहरदगा, वर्तमान में एसपी), दारोगा विश्वजीत कुमार सिंह (लोहरदगा, वर्तमान में रांची), सिपाही गोपाल गंझू (लोहरदगा), एएसआइ सच्चिदानंद सिंह (चतरा), हवलदार उमेश सिंह (चतरा), सिपाही सुभाष दास (चतरा) व सिपाही रवींद्र टोप्पो (चतरा) शामिल हैं।
सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक (15 अगस्त 2024 को आवंटित)
सराहनीय सेवा के लिए सिपाही रणधीर कुमार सिंह (जैप-6 जमशेदपुर), सिपाही विमल कुमार क्षेत्री (जैप-1, रांची), महिला हवलदार सलोमी मिंज (जैप-10, होटवार रांची), हवलदार संजय उरांव (आइआरबी-5, गुमला), महिला सिपाही हेमा रानी कुल्लू (जैप-10 होटवार रांची), महिला सिपाही रेखा कुमारी (जैप-10 होटवार रांची), सिपाही संजीव कुमार गुप्ता (गुमला), चालक हवलदार ऋतुराज (एसटीएफ रांची), हवलदार राजेंद्र राम (एसटीएफ रांची), हवलदार अरुण उरांव (एसटीएफ रांची) व आयुध हवलदार संजय कुमार (एसटीएफ रांची) को पुलिस पदक दिया गया।
असाधारण आसूचना कुशलता पदक 2022 को आवंटित किया गया था, जो दारोगा रोहित कुमार रजक, विशेष शाखा रांची को प्रदान किया गया है।
Post a Comment