Header Ads

test

भारत के एक्शन से तिलमिलाया पाकिस्तान, भारतीय जहाजों की एंट्री पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध

 भारत के एक्शन से तिलमिलाया पाकिस्तान, भारतीय जहाजों की एंट्री पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध


पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कई बड़े फैसले लिए हैं। बीते दिन पाकिस्तान के आयातों और जहाजों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। भारत की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए पाकिस्तान ने भी भारतीय जहाजों की एंट्री बैन कर दी है। शनिवार की देर रात आदेश जारी करते हुए पाकिस्तान ने सभी बंदरगाहों पर भारतीय जहाजों को न आने देने की बात कही है।

पाकिस्तान ने भारतीय जहाजों पर लगाया प्रतिबंध। फाइल फोटो

 बीते दिन भारत ने पाकिस्तान से आने वाले सभी सामानों पर रोक लगा दी थी। इसके साथ ही भारत ने अपने बंदरगाहों पर पाकिस्तानी जहाजों की एंट्री भी बैन कर दी है। वहीं, अब प्रतिक्रिया स्वरूप पाकिस्तान ने भी भारतीय जहाजों पर रोक लगा दी है।


भारत सरकार के वाणिज्य मंत्रालय ने शनिवार को आदेश जारी करते हुए कहा था कि पाकिस्तान से कोई भी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष आयात भारत में नहीं किया जाएगा। इसके बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के झंडे वाले जहाजों की एंट्री पर भी पाबंदी लगा दी।


पाकिस्तान सरकार का आदेश

पाकिस्तान शनिवार की देर रात आदेश जारी करते हुए कहा कि

भारतीय झंडे वाले किसी भी जहाज को पाकिस्तान में दाखिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
तत्काल प्रभाव से लागूपाकिस्तानी अखबरों के अनुसार, पाकिस्तानी सरकार ने तत्काल प्रभाव से यह आदेश जारी करने लागू करने के लिए कहा है। अखबार ने लिखा कि "पाकिस्तान सरकार का मानना है कि भारत के साथ हालिया स्थिति के मद्देनजर राष्ट्रीय हित की सुरक्षा और आर्थिक हितों के लिए यह निर्णय लेना अनिवार्य है।"


बंदरगाहों और शिपिंग विंग को नोटिस जारी

पाकिस्तान के डॉन अखबार ने बताया कि पाकिस्तान के समुद्री मामलों के मंत्रालय ने शनिवार की देर रात सभी बंदरगाहों और शिपिंग विंग के लिए आदेश जारी किया है। इस आदेश में उन्होंने कहा कि "पाकिस्तानी झंडे वाला कोई भी जहाज भारत में नहीं जाएगा और न ही भारतीय झंडे वाला कोई विमान पाकिस्तान में दाखिल होगा।"

पहलगाम हमले से बढ़ा तनावबता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले क बाद से ही भारत और पाकिस्तान के रिश्तों खराब होने लगे हैं। पहलगाम में 26 पर्यटकों की मौत के बाद भारत सरकार ने सिंधु जल समझौता रद करने, पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने और पाकिस्तानी फ्लाइट्स के लिए एयरस्पेस बंद करने का आदेश दे दिया था।


2019 में लगी थी रोकगौरतलब है कि 2019 में हुए पुलवामा हमले के बाद भारत ने पाकिस्तानी वस्तुओं के आयात पर रोक लगा दी थी। हालांकि, पाकिस्तानी वस्तुएं किसी तीसरे देश की जहाज से भारत में आयात की जा रही थीं। पहलगाम हमले के बाद इसे भी प्रतिबंधित कर दिया गया है।

No comments