हॉलीवुड से जुड़े हैं 'मिस्टर इंडिया' के 'मोगैम्बो' के तार, जानिए कहां से मिला 'विलेन' अमरीश पुरी को ये नाम ?

फिल्म मिस्टर इंडिया (1987) की आज भी तगड़ी फॉलोइंग है। अब तक कई बार फिल्म के सीक्वल को लेकर भी खबरें सुनने को मिल चुकी है। मिस्टर इंडिया उन फिल्मों में शामिल है जिसे हीरो नहीं बल्कि विलन ने हिट बनाया। फिल्म में अमरीश पुरी ने खूंखार विलेन मोगैम्बो का किरदार निभाया था। उनका अदायगी इतनी दमदार था कि आज भी विलेन्स की दुनिया में मोगैम्बो बेहद पॉपुलर है।
हिंदी सिनेमा के इतिहास में कई किरदार अमर हो गए हैं, लेकिन अगर किसी ने विलेन के रूप में अपनी अमिट छाप छोड़ी है, तो वो हैं अमरीश पुरी। 1987 में आई फिल्म 'मिस्टर इंडिया' में मोगैम्बो के रूप में उनकी भूमिका आज भी लोगों के दिलों में बसी हुई है। अमरीश पुरी ने अपने फिल्मी करियर में कई बेहतरीन किरदार निभाए, लेकिन 'मिस्टर इंडिया' के मोगैम्बो ने उन्हें एक अलग ही ऊंचाई पर पहुंचा दिया।
मोगैम्बो का किरदार एक खूंखार खलनायक का था, जो भारत पर राज करने की ख्वाहिश रखता था। मिस्टर इंडिया में इस विलेन का एक बेहद चर्चित डायलॉग भी था- 'मोगैम्बो खुश हुआ', जो आज भी लोगों के बीच बहुत फेमस है। इस डायलॉग और अमरीश पुरी की अदाकारी ने इस किरदार को बॉलीवुड के सबसे यादगार विलेन में से एक बना दिया।
मोगैम्बो का लाजवाब किरदार
मिस्टर इंडिया का निर्देशन शेखर कपूर ने किया था। फिल्म में अमरीश पुरी के साथ अनिल कपूर और श्रीदेवी ने लीड रोल निभाया था। हालांकि, चर्चा सारी अमरीश पुरी के हिस्से आई। मोगैम्बो का लुक, उसकी वेशभूषा, और उसकी खतरनाक हंसी ने बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको डराया। अमरीश पुरी की गहरी आवाज और उनकी जबरदस्त एक्टिंग ने इस किरदार में जान फूंक दी। मिस्टर इंडिया के इस किरदार को बुनने में डायरेक्टर ने भी खूब माथापच्ची की थी।

कहां से आया मोगैम्बो नाम
मिस्टर इंडिया में यूं तो मोगैम्बो का पूरा किरदार ही दिलचस्प है, लेकिन सबसे ज्यादा नयापन इसके नाम में था। मिस्टर इंडिया से पहले मोगैम्बो नाम किसी और फिल्म में सुनने को नहीं मिला। अमरीश पुरी ने अपनी ऑटोबायोग्राफी में खुलासा किया था कि इस किरदार का नाम कहां से लिया गया है।

हॉलीवुड से जुड़ा है कनेक्शन
मोगैम्बो नाम हॉलीवुड फिल्म की देन है। ऑटोबायोग्राफी द एक्ट ऑफ लाइफ में अमरीश पुरी ने कहा कि मिस्टर इंडिया के विलेन का नाम 1953 में आई एक्टर क्लार्क गैबल की फिल्म मोगैम्बो से लिया गया था। ये एक एडवेंचर फिल्म है, जिसमें मुख्य भूमिका में क्लार्क गैबल के साथ एवा गार्डनर और ग्रेस केली हैं। फिल्म की कहानी अफ्रीका के घने जंगलों में सेट की गई है, जहां विक्टर मर्सेल (क्लार्क गैबल) एक सफारी कंपनी चलाते हैं। मोगैम्बो की कहानी में रोमांस, रोमांच और व्यक्तिगत संघर्षों का दिखाती है।

Post a Comment