Header Ads

test

शहर की चारों विधानसभाओं में फार्म भरवाया जाएगा, कांग्रेस ने किया एक लाख सालाना देने का ऐलान

 शहर की चारों विधानसभाओं में फार्म भरवाया जाएगा, कांग्रेस ने किया एक लाख सालाना देने का ऐलान


विपक्ष आज से नारी न्याय गारंटी का फार्म भरवाने वाली है। इसकी शुरुआत रायपुर शहर की चारों विधानसभाओं में होने जा रही है।


नारी न्याय गारंटी

रायपुर- महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को पहली किस्त मिल चुकी है और अब दूसरी किस्त भी उनके खातों में आने वाली है। राज्य सरकार ऐलान कर दिया है कि, हर महीने की पहली तारीख को इस योजना के जरिए महिलाओं को 1000 रुपये मिल जाएंगे। इन सब के बीच विपक्ष आज से नारी न्याय गारंटी का फार्म भरवाने वाली है। इसकी शुरुआत रायपुर शहर की चारों विधानसभाओं में होने जा रही है।

बता दें, सुबह 9.30 बजे से कबीर नगर चौक में यह कार्यक्रम शुरू हो गया है। वहीं 11.30 बजे तक लाखेनगर में महिलाओं से फार्म भरवाया जाएगा। इस दौरान लोस प्रत्याशी विकास उपाध्याय समेत वरिष्ठ नेता कार्यक्रम में शामिल होंगे।

घर-घर जाकर देंगे गारंटी

दरअसल, नारी न्याय गारंटी के तहत कांग्रेस महिलाओं को एक लाख सालाना देने वाली है। कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा की महतारी वंदन योजना की तर्ज पर सभी लोकसभा क्षेत्रों में घर-घर जाकर नारी न्याय गारंटी का फार्म भरवाने का कार्य भी करेंगे। प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने पदाधिकारियों की बैठक के बाद इस गारंटी की घोषणा की थी।

लोग हमें आशीर्वाद देने वाले हैं- पायलट

22 मार्च कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक खत्म होने के बाद कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने अपने बयान में कहा था कि, इस बार मेरे पास सभी लोकसभा क्षेत्रों से फीडबैक है। चुनाव में लोग हमें आशीर्वाद देने वाले हैं। 11 लोकसभा में इसी तरह के फार्म भरे जायेंगे। इस फार्म में लोकसभा प्रत्याशी के फोटो रखें जाएंगे।

No comments