Header Ads

test

बिग बॉस के घर में क्यों करती थीं सुशांत सिंह राजपूत की बात, अब एक्ट्रेस ने खुद बताई वजह

 बिग बॉस के घर में क्यों करती थीं सुशांत सिंह राजपूत की बात, अब एक्ट्रेस ने खुद बताई वजह


बिग बॉस के घर में अंकिता लोखंडे काफी चर्चा में रहीं। घर से बाहर आने के बाद भी वह लाइमलाइट में बनी हुई हैं। अब हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने इस बात का खुलासा किया है कि वह आखिर घर में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के बारे में बात क्यों करती थीं। इसके साथ ही इस पर उनके पति विक्की जैन का क्या रिएक्शन था।


सुशांत सिंह राजपूत के बारे में करूंगी बात (Photo Credit: Instagram)

 Ankita Lokhande On Sushant Singh Rajput: एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे बिग बॉस से बाहर आने के बाद भी लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। उन्होंने शो खत्म होने के बाद अब इससे जुड़ी कई बातों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

फिर चाहें वो पति विक्की जैन संग तलाक की बात हो या घर में हुई किसी कंटेस्टेंट से लड़ाई। अब अंकिता ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के बारे में भी बात की है।

इसी शो में उनपर सहानुभूति हासिल करने के लिए सुशांत के नाम का इस्तेमाल करने का आरोप भी लगाया गया था। अब जब शो खत्म हो गया है, तो अंकिता ने दिवंगत एक्टर के बारे में बात करने पर हुई आलोचना पर चुप्पी तोड़ी है।

उसकी चर्चा जरूर करूंगी

टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए अंकिता ने कहा, 'हां, मैंने इसके बारे में पढ़ा है और मैं कहना चाहूंगी कि मुझे किसी की फैन फॉलोइंग की जरूरत नहीं है और मुझे किसी के बारे में बात करने के लिए भी किसी की इजाजत की जरूरत नहीं है।

अगर किसी ने अपनी लाइफ में सचमुच कुछ अच्छा किया है, तो मैं उसकी चर्चा जरूर करूंगी। बिग बॉस 17 के घर में मैं अपने पिता के बारे में बहुत चर्चा करती थी, क्योंकि मुझे लगता है कि वह मेरे जीवन का अभिन्न अंग थे'।
विक्की को नहीं कोई दिक्कत

अंकिता ने आगे बताया कि उनके पति विक्की जैन को भी उनके सुशांत के बारे में बात करने से कोई दिक्कत नहीं है। मैंने सुशांत के बारे में भी चर्चा की, क्योंकि अगर मेरे सामने कोई लड़का बैठा है और वह अपने इंस्पिरेशन सुशांत की तरह बनना चाहता है और अगर मुझे सुशांत के बारे में पता है तो मैं क्यों नहीं बोलूंगी।

मैं उस व्यक्ति को जरूर प्रेरित करूंगी। अगर कोई इंसान चला गया और उसे बहुत अच्छी चीजें मिलीं, तो मुझे उसके बारे में चर्चा करने में कोई दिक्कत नहीं है। मेरे पति को इससे कोई समस्या नहीं, मैं लोगों के प्रति जवाबदेह नहीं हूं'।

No comments