गजनी' निर्देशक साथ एक्शन फिल्म करेंगे सलमान, अगले साल ईद पर आएगी भाईजान की फिल्म

फिल्म किक के करीब दस साल बाद निर्माता साजिद नाडियाडवाला और सलमान खान एकसाथ फिर आने को तैयार हैं। साजिद ने एक बड़ी एक्शन एंटरटेनर फिल्म में सलमान को निर्देशित करने के लिए ए आर मुरुगदास को लिया है। फिल्म का बजट करीब 400 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म की शूटिंग गर्मियों में आरंभ होगी और साल के अंत तक चलेगी।

अगले साल ईद पर आएगी भाईजान की फिल्म
पिछले साल फिल्म टाइगर 3 में नजर आए सलमान खान की अगली फिल्मों को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। सलमान ने फिल्म बिग बुल और सूरज बड़जात्या की फिल्म में काम की बात कही थी। सूरज की फिल्म से वह स्वयं हट गए हैं, वहीं मालदीव से विवादों के कारण बिग बुल की शूटिंग अटक गई है।
दस साल बाद साजिद और सलमान खान एकसाथ करेंगे काम
अब खबर है कि फिल्म किक के करीब दस साल बाद निर्माता साजिद नाडियाडवाला और सलमान खान एकसाथ फिर आने को तैयार हैं। साजिद ने एक बड़ी एक्शन एंटरटेनर फिल्म में सलमान को निर्देशित करने के लिए ए आर मुरुगदास को लिया है।
दरअसल, जब साजिद और मुरुगदास ने इस फिल्म पर चर्चा की तो दोनों की पसंद सलमान ही थे। जब सलमान से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने भी सहमति दे दी। इस फिल्म को साजिद की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्म बताया जा रहा है। इसे अनाम एक्शन थ्रिलर की शूटिंग भारत के कुछ हिस्सों के अलावा पुर्तगाल और अन्य यूरोपीय देशों में होगी।
फिल्म का बजट करीब 400 करोड़ रुपये
फिल्म का बजट करीब 400 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म की शूटिंग गर्मियों में आरंभ होगी और साल के अंत तक चलेगी। फिल्म को अगले साल ईद पर रिलीज किया जाएगा। मुरुगदास हिंदी में इससे पहले गजनी और हालीडे जैसी हिट फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। दिलचस्प बात यह है कि साल 2006 में मुरुगदास ने सलमान को गजनी का प्रस्ताव दिया था। तब बात नहीं बनी। अब 18 साल बाद यह जोड़ी आखिरकार पहली बार एक साथ काम कर रही है।

Post a Comment