Header Ads

test

निसांका के दोहरे शतक के आगे फिके पड़े उमरजई और नबी के शतक, श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 42 रन से हराया

 निसांका के दोहरे शतक के आगे फिके पड़े उमरजई और नबी के शतक, श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 42 रन से हराया


निसांका ने शुक्रवार को पल्लेकेले में 136 गेंद पर अपना पहला दोहरा शतक जड़ा। निसांका यह उपलब्धि हासिल करने वाले क्रिकेट के इतिहास में केवल 10वें खिलाड़ी बन गए और उन्होंने इस प्रारूप में तीसरा सबसे तेज दोहरा शतक बनाया। वहीं श्रीलंका की तरफ से सनथ जयसूर्य के व्यक्तिगत सर्वोच्च स्कोर को पीछे छोड़ दिया। अफगानिस्तान की तरफ से उमरजई और नबी ने शतकीय पारी खेली।

श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 42 रन से हराया।

 श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका के दोहरे शतक की बदौलत अफगानिस्तान पर जीत दर्ज की। निसांका की शानदार पारी की बदौलत मेजबान टीम ने 42 रन से जीत हासिल की, जिससे श्रीलंका ने 3 मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है।


निसांका ने शुक्रवार को पल्लेकेले में 136 गेंद पर अपना पहला दोहरा शतक जड़ा। निसांका यह उपलब्धि हासिल करने वाले क्रिकेट के इतिहास में केवल 10वें खिलाड़ी बन गए और उन्होंने इस प्रारूप में तीसरा सबसे तेज दोहरा शतक बनाया। वहीं, श्रीलंका की तरफ से सनथ जयसूर्य के व्यक्तिगत सर्वोच्च स्कोर को पीछे छोड़ दिया।

अफगानिस्तान ने जीता था टॉस

अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। श्रीलंका ने 3 विकेट के नुकसान पर कुल 381 रन बनाए। निसांका और अविष्का फर्नांडो ने श्रीलंका की पारी का आगाज किया। फर्नांडो 88 रन बनाकर आउट हुए। दोनों के बीच 26.2 ओवर में 182 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद निसांका ने गियर बदला और केवल 139 गेंद पर 210 रन बनाकर नाबाद रहते हुए अफगान टीम के गेंदबाजों की खूब पिटाई की।

अजमतुल्लाह उमरजई और नबी ने जीता दिल

लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही। तेज गेंदबाज प्रमोद मदुशन और दुष्मंथा चमीरा की बदौलत श्रीलंका ने टॉप ऑर्डर को झकझोर कर रख दिया। पहले दस ओवर में ही मेजबान टीम ने मेहमान टीम पर दबदबा बना लिया। हालांकि, अजमतुल्लाह उमरजई (149) और मोहम्मद नबी (136) के बीच छठे विकेट के लिए ऐतिहासिक साझेदारी हुई।
मदुशन ने चटकाए चार विकेट

दोनों के बीच 242 रनों की साझेदारी की हुई, जो वनडे क्रिकेट के इतिहास में छठे विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। दोनों ही बल्लेबाजों ने शतक जड़े। जब तक दोनों क्रीज पर थे तब तक लगा की अफगानिस्तान मैच जीत लेगी, लेकिन दोनों के आउट होने के बाद श्रीलंका ने 42 रन से मैच अपने नाम कर लिया। अफगानिस्तान 6 विकेट के नुकसान पर 339 रन ही बना सकी। मदुशन ने चार विकेट चटकाए।

No comments