Header Ads

test

Rashmika Mandanna संग सगाई की खबरों पर Vijay Deverakonda ने तोड़ी चुप्पी

 कुछ समय से रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की सगाई की खबरें सामने आ रही हैं। हाल ही में एक्टर ने रूमर्ड गर्लफ्रेंड रश्मिका संग सगाई की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है। यही नहीं एक्टर ने अपनी शादी की खबरों का भी जिक्र किया है। जानिए रश्मिका और विजय सगाई करने जा रहे हैं या नहीं।


 ग्लैमर वर्ल्ड के चर्चित रूमर्ड कपल्स में एक नाम रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा का भी है। पिछले कुछ सालों से दोनों गुपचुप तरीके से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। कुछ दिन पहले एक खबर सामने आई थी कि दोनों इसी साल फरवरी में सगाई करने जा रहे हैं।

कहते हैं, 'इश्क और मुश्क छुपाए नहीं छुपते'। रश्मिका और विजय के साथ भी कुछ ऐसा है। भले ही दोनों एक-दूसरे के साथ अपने रिश्ते पर हमेशा चुप्पी साधे रहे हों, लेकिन डेट या फिर वेकेशन की झलकियां उनके अफेयर की अफवाहों को हवा दे ही देती हैं। हाल ही में, जब खबर आई कि यह रूमर्ड कपल सगाई कर रहा है तो फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि विजय और रश्मिका इसी साल फरवरी के दूसरे हफ्ते में सगाई करने जा रहे हैं। अब सगाई की खबरों पर एक्टर का भी रिएक्शन सामने आ गया है।

रश्मिका संग सगाई पर बोले विजय देवरकोंडा

विजय देवरकोंडा ने रश्मिका के साथ सगाई की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि न ही वह अभी सगाई कर रहे हैं और ना ही शादी। लाइफस्टाइल एशिया के साथ बातचीत में 'लाइगर' एक्टर ने कहा-

मैं फरवरी में सगाई या शादी नहीं कर रहा हूं। ऐसा लगता है कि प्रेस हर दो साल में मेरी शादी कराना चाहती है। मैं हर साल ऐसी अफवाहें सुनता हूं। वे बस मुझे पकड़ने और मेरी शादी के इंतजार में घूम रहे हैं।
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की अपकमिंग फिल्में

'एनिमल' के बाद रश्मिका मंदाना अपनी मच अवेटेड फिल्म 'पुष्पा 2' (Pushpa 2) की शूटिंग में बिजी हैं। अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म इसी साल 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा उनके पास 'रैम्बो' और 'द गर्लफ्रेंड' फिल्में हैं।

वहीं, विजय देवरकोंडा की आगामी फिल्म 'फैमिली स्टार' है। आखिरी बार उन्हें सामंथा रुथ प्रभु के साथ फिल्म 'खुशी' में देखा गया था।

No comments