Header Ads

test

इस कंटेस्टेंट के हाथ में ट्रॉफी देखना चाहती हैं Mrunal Thakur, फिनाले से पहले बताया 'सबसे मजबूत

 इस कंटेस्टेंट के हाथ में ट्रॉफी देखना चाहती हैं Mrunal Thakur, फिनाले से पहले बताया 'सबसे मजबूत'


 हाय नन्ना एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने रियलिटी शो बिग बॉस 17 के एक कंटेस्टेंट का सपोर्ट करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। फिनाले से पहले एक्ट्रेस ने साफ किया कि वह किस खिलाड़ी का सपोर्ट कर रही हैं। यही नहीं अभिनेत्री ने अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को सबसे मजबूत भी बताया है। देखिए पोस्ट।
मृणाल ठाकुर ने इस बिग बॉस कंटेस्टेंट को किया सपोर्ट।
बिग बॉस 17 के एक कंटेस्टेंट को मृणाल ठाकुर ने किया सपोर्ट
मृणाल ठाकुर ने इस खिलाड़ी को बताया सबसे मजबूत
28 जनवरी को होगा बिग बॉस 17 का ग्रैंड फिनाले

 Bigg Boss 17 Winner: विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 17' किसी न किसी वजह से चर्चाओं में रहा। 15 अक्टूबर को ग्रैंड प्रीमियर के वक्त घर में 17 कंटेस्टेंट्स ने एंट्री मारी थी, फिर शो में चार कंटेस्टेंट्स की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई। हालांकि, फिनाले के करीब सिर्फ घरवाले पहुंच पाए हैं।

28 जनवरी 2024 को 'बिग बॉस 17' का ग्रैंड फिनाले है। सभी खिलाड़ी विनर बनने की रेस में जी जान लगा रहे हैं। दूसरी ओर सेलेब्स से लेकर फैंस अपने फेवरेट खिलाड़ी का सपोर्ट कर रहे हैं। हाल ही में, मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) ने भी अपने बिग बॉस के घरवालों में से अपने फेवरेट के लिए चीयरअप किया है। जानिए वह किसका सपोर्ट कर रही हैं।
इस खिलाड़ी को विनर बनता देखना चाहती हैं मृणाल ठाकुर

मृणाल ठाकुर ने 'बिग बॉस 17' के जिस खिलाड़ी का सपोर्ट किया है, वो अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) हैं। मृणाल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर कर अंकिता को चीयरअप किया है। मृणाल ने लिखा, "अंकिता लोखंडे मेरी गर्ल सबसे स्ट्रॉन्गेस्ट। आपको ताकत और प्यार भेज रही हूं।"



किसे मिलेगा फिनाले का टिकट?

'बिग बॉस 17' के बीते एपिसोड में समर्थ जुरेल का पत्ता साफ हो गया है। अब घर में अभिषेक कुमार, आयशा खान, मुनव्वर फारूकी, मनारा चोपड़ा, ईशा मालवीय, अंकिता लोखंडे और विक्की जैन बचे हैं। अपकमिंग एपिसोड में टिकट टू फिनाले के लिए टॉर्चर टास्क होगा। टास्क में दो टीमों का बंटवारा हुआ। एक टीम में मुनव्वर, मनारा, अभिषेक और अरुण थे, जबकि दूसरी टीम में अंकिता, विक्की, आयशा और ईशा।

जो टीम जीतेगी, उनमें से एक को फिनाले का टिकट मिलेगा और दूसरी टीम नॉमिनेट हो जाएगी। लेटेस्ट प्रोमो में दिखाया गया कि कैसे अंकित की टीम ने मनारा, अरुण और अभिषेक को खूब टॉर्चर किया। यहां तक कि आंखों में मिर्ची तक डाल दिया। अब अपकमिंग एपिसोड में पता चलेगा कि कौन फिनाले में पहुंचेगा और कौन नॉमिनेट होगा।

No comments