Header Ads

test

IND vs AFG: 'वर्ल्ड क्रिकेट ने आप दोनों को मिस किया', T20 टीम में Rohit- Kohli की वापसी से गदगद हुए फैन्स, सोशल मीडिया पर खूब लुटाया प्यार

 IND vs AFG: 'वर्ल्ड क्रिकेट ने आप दोनों को मिस किया', T20 टीम में Rohit- Kohli की वापसी से गदगद हुए फैन्स, सोशल मीडिया पर खूब लुटाया प्यार


अफगानिस्तान के खिलाफ विराट कोहली और रोहित शर्मा के टी-20 टीम में चुने जाने पर सोशल मीडिया पर फैन्स जमकर खुशियां मना रहे हैं। बता दें कि कोहली कोहली ने अपना आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मैच साल 2022 में खेला था। वहीं हिटमैन भी फटाफट क्रिकेट में आखिर बार बल्ला थामकर 10 नवंबर 2022 को ही मैदान पर उतरे थे। टीम की कमान भी रोहित के हाथों में सौंपी गई है।
रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी पर फैन्स हुए खुश।

HIGHLIGHTSअफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का हुआ एलान
विराट कोहली और रोहित शर्मा की हुई लंबे समय बाद टी-20 टीम में वापसी
रोहित-कोहली की वापसी से सोशल मीडिया पर खुश हुए फैन्स
अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया गया है। लंबे समय के बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा की फटाफट क्रिकेट के फॉर्मेट में वापसी हुई है। अपने दोनों चहिते खिलाड़ी के टी-20 इंटरनेशनल में कमबैक से फैन्स गदगद हो गए हैं। सोशल मीडिया पर फैन्स ने कोहली-रोहित की जोड़ी पर जमकर प्यार लुटाया है।

कोहली-रोहित की वापसी से खुश फैन्स

अफगानिस्तान के खिलाफ विराट कोहली और रोहित शर्मा के टी-20 टीम में चुने जाने पर सोशल मीडिया पर फैन्स जमकर खुशियां मना रहे हैं। बता दें कि कोहली कोहली ने अपना आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मैच साल 2022 में खेला था। वहीं, हिटमैन भी फटाफट क्रिकेट में आखिर बार बल्ला थामकर 10 नवंबर 2022 को ही मैदान पर उतरे थे। टीम की कमान भी रोहित के हाथों में ही सौंपी गई है।

टी-20 वर्ल्ड कप में खेलेंगे रोहित-कोहली?

अफगानिस्तान के खिलाफ रोहित-कोहली की वापसी के बाद यह उम्मीद भी जग गई है कि यह दोनों दिग्गज बल्लेबाज टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। माना जा रहा है कि इस मेगा इवेंट के लिए टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में ही सौंपी जा सकती है। वहीं, कोहली का अनुभव भारतीय टीम के काफी काम आ सकता है। हालांकि, यह देखना दिलचस्प होगा कि विराट अफगानिस्तान के खिलाफ इन तीनों मैचों में कैसा प्रदर्शन करते हैं। कोहली का टी-20 में स्ट्राइक रेट सवालों के घेरे में रहा है।
कई सीनियर प्लेयर्स को मिला आराम

जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, रविंद्र जडेजा और केएल राहुल को अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए आराम दिया गया है। बुमराह और सिराज का प्रदर्शन साउथ अफ्रीका में कमाल का रहा था।
शिवम दुबे-संजू सैमसन को मिला चांस

अफगानिस्तान के खिलाफ चुनी गई भारतीय टीम में संजू सैमसन को भी शामिल किया गया है। साउथ अफ्रीका दौरे पर संजू को टी-20 टीम में जगह नहीं मिली थी। एशियन गेम्स में भारत की ओर से अपना आखिरी मुकाबला खेलने वाले शिवम दुबे का भी कमबैक हुआ है।

No comments