Header Ads

test

अंकिता से शादी के खिलाफ था विक्की का परिवार, एक्ट्रेस की सास बोलीं- 'हमारा कुछ लेना-देना नहीं है'

 अंकिता से शादी के खिलाफ था विक्की का परिवार, एक्ट्रेस की सास बोलीं- 'हमारा कुछ लेना-देना नहीं है'


बिग बॉस 17 में फैमिली वीक के दौरान विक्की जैन और अंकिता लोखंडे की मां आईं। दोनों ने घर में कंटेस्टेंट्स के साथ जमकर मस्ती की। अब बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद विक्की जैन की मां ने बेटे और बहू अंकिता लोखंडे को लेकर बात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि उनका परिवार दोनों की शादी के खिलाफ था।
अंकिता से शादी के खिलाफ था विक्की का परिवार

 बिग बॉस 17 अपने फिनाले की तैयारी कर रहा है। जनवरी के अंत में शो को अपना विनर मिल जाएगा। इस बीच मेकर्स ने कंटेस्टेंट्स को उनके परिवार वालों से मिलने का मौका दिया। बिग बॉस के घर में सबसे ज्यादा चर्चा विक्की जैन की मां रंजना जैन ने बटोरी।

बिग बॉस 17 में उन्होंने घरवालों के साथ खूब मस्ती की। मुनव्वर फारुकी से लेकर अभिषेक कुमार तक, रंजना जैन ने सबकी टांग खिंचाई की।

विक्की से शादी कर पछता रही हैं अंकिता

बिग बॉस 17 से बाहर आने के बाद रंजना जैन ने बेटे विक्की जैन और बहू अंकिता लोखंडे को लेकर बात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि उनका परिवार दोनों की शादी के खिलाफ था। पिंकविला के साथ बातचीत में उनसे अंकिता लोखंडे के उस बयान के बारे में पूछा गया जब एक्ट्रेस ने कहा था कि वो विक्की से जल्दी शादी करने के फैसले पर पछता रही हैं।
शादी के खिलाफ था विक्की का परिवार

अंकिता लोखंडे की सास ने जवाब देते हुए कहा, "देखो अंकिता से शादी विक्की ने ही की है। हम लोग तो कोई सपोर्ट में नहीं थे। विक्की ने की है, अब निभाएगा भी वही, हम लोगों को कुछ लेना देना नहीं है। इतना सब देख रहे हैं, लेकिन हम लोग उसको एक भी बार कुछ नहीं कह रहे हैं। वो आएगा वो अपना रिश्ता सुधारेगा। बिगाड़े उसी ने है तो सुधरेगा वही। और हमें विश्वास है कि विक्की सब कुछ कर लेगा। वो है ऐसा लड़का।"


विक्की को चप्पल मारना नहीं आया पसंद

रंजना जैन ने अंकिता लोखंडे के विक्की जैन को चप्पल मारने वाली हरकत पर भी रिएक्ट किया। उन्होंने कहा, "ऐसी मस्ती अच्छी नहीं लगती, मारने की। पति को चप्पल मार दो, तकिया मार दो, फेक दो उसे, ये क्या बात है। हमने तो अंकिता से कहा कि बेटा अच्छा नहीं लग रहा है। बहुत ज्यादा अपशब्दों का इस्तेमाल कर रही हो। अब जितने दिन बचे हैं लड़ना-झगड़ना नहीं है। पहले रिश्ता देखो फिर गेम देखो।"

No comments