फिर दिखा 'एनिमल' की कमाई में जबरदस्त उछाल, बॉक्स ऑफिस पर यहां तक पहुंची फिल्म की रफ्तार
फिर दिखा 'एनिमल' की कमाई में जबरदस्त उछाल, बॉक्स ऑफिस पर यहां तक पहुंची फिल्म की रफ्तार
रणबीर कपूर और बॉबी देओल की फिल्म एनिमल साल 2023 की टॉप हिट फिल्मों में शुमार है। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर ग्रैंड एंट्री ली और ताबड़तोड़ बिजनेस करते हुए कई रिकॉर्ड तोड़े और यह सिलसिल जारी रह सकता है। करीब डेढ़ महीने से सिनेमाघर में लगी डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की यह मूवी अब भी बेहतरीन कलेक्शन की वजह से टिकी हुई है।
रणबीर कपूर और तृप्ति डिमरी एनिमल फिल्म सेएनिमल मूवी कर रही बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन
सेकंड पार्ट (एनिमल पार्क) को लेकर चर्चा में फिल्म
रणबीर कपूर और बॉबी देओल की परफॉर्मेंस की हुई तारीफ
Animal Box Office Collection Day 37: संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बनी फिल्म एनिमल को बॉक्स ऑफिस पर भरपूर प्यार मिला है। पहले दिन से मूवी टिकट विंडो पर करारे नोट छाप रही है। इस फिल्म में हाई रेटेड एक्शन और इंटिमेट सीन दिखाए गए हैं। रणबीर कपूर स्टार इस फिल्म को रिलीज हुए एक महीने से उपर का समय बीत चुका है। फिल्म छठे हफ्ते में एंटर कर चुकी है।
'एनिमल' का बॉक्स ऑफिस पर चला जादू
एनिमल मूवी में रणबीर कपूर के अलावा बॉबी देओल की परफॉर्मेंस को भी काफी पसंद किया गया। बिना एक शब्द बोले छोटे से स्क्रीन टाइम में उन्होंने दमदार एक्सप्रेशन देकर बहुत कुछ कह दिया। इसके अलावा तृप्ति डिमरी की हॉटनेस और रश्मिका मंदाना की क्यूटनेस ने फैंस का दिल जीता। 'एनिमल' डोमेस्टिक कलेक्शन में 500 करोड़ के पार हो चुकी है और अब इसके कदम और आगे बढ़ रहे हैं।
550 करोड़ से कितनी दूर है 'एनिमल'?
सैकनिल्क की रिपोर्ट में बताया गया है कि एनिमल मूवी ने शनिवार को अच्छी कमाई की। शुक्रवार के मुकाबले फिल्म का कलेक्शन शनिवार को अच्छा रहा। जहां, फ्राइडे को फिल्म ने 50 लाख तक की कमाई की। वहीं, शनिवार को यह कलेक्शन 85 लाख पर आ रुका। फिल्म का बिजनेस 549.39 करोड़ हो गया है।
बॉक्स ऑफिस पर बनाया ये रिकॉर्ड- रणबीर कपूर के करियर की हाईएस्ट ओपनर फिल्म (61 करोड़)
- 'जवान' के बाद साल 2023 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म है 'एनिमल'
- ए सर्टिफिकेट की फिल्म होते हुए भी ली सबसे बड़ी ओपनिंग। पहले दिन वर्ल्डवाइड कलेक्शन 100 करोड़ के पार रहा
- नॉन फेस्टिव सीजन की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म है 'एनिमल'
- संदीप रेड्डी वांगा के करियर की बिगेस्ट ओपनर फिल्म साबित हुई है 'एनिमल'
सेकंड पार्ट होगा और भी ज्यादा खतरनाक
'एनिमल' के बाद इसके सेकंड पार्ट 'एनिमल पार्क' की शूटिंग शुरू होनी है। संदीप रेड्डी वांगा ने बताया कि दूसरा पार्ट पहले पार्ट से भी ज्यादा खतरनाक और वायलेंस से भरा होगा। रणबीर कपूर डबल रोल में होंगे। यानी सीक्वल में फैंस को एक्शन का नेक्स्ट लेवल डोज देखने को मिलेगा।
Post a Comment