Header Ads

test

असम के गोलाघाट में ट्रक और बस के बीच जबरदस्त टक्कर, 12 लोगों की मौत; 30 घायल

 असम के गोलाघाट में ट्रक और बस के बीच जबरदस्त टक्कर, 12 लोगों की मौत; 30 घायल


असम के गोलाघाट जिले के डेरगांव इलाके के पास बुधवार सुबह एक बस और ट्रक के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई। वहीं 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए। गोलाघाट के एसपी राजेन सिंह ने जानकारी दी कि यह दुर्घटना गोलाघाट के डेरगांव के पास बलिजान इलाके में सुबह करीब 5 बजे हुई।
असम के गोलाघाट जिले के डेरगांव इलाके के नजदीक बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हुई।


एएनआई, गोलाघाट। असम के गोलाघाट जिले के डेरगांव इलाके के पास आज (3 जनवरी) सुबह एक बस और ट्रक के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

गोलाघाट के एसपी राजेन सिंह ने जानकारी दी कि यह दुर्घटना गोलाघाट के डेरगांव के पास बलिजान इलाके में सुबह करीब 5 बजे हुई।

गतल दिशा से आ रही थी ट्रक

जानकारी के मुताबिक,बस में 45 लोग सवार थे। जोरहाट मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने संवाददाताओं को बताया कि इस दुर्घटना में घायल 30 लोगों का इलाज चल रहा है।

बस पिकनकि के लिए गोलाघाट के कमरगांव से तिनसुकिया जिले के तिलिंगा मंदिर जा रही थी तभी सुबह करीब 4:30 बजे सड़क पर ट्रक से टकरा गई। पुलिस ने जानकारी दी कि ट्रक गलत दिशा में जोरहाट दिशा से आ रहा था। बस सही रास्ते पर थी। दोनों वाहन तेज गति में थी।

No comments