Header Ads

test

कांंकेर में महिलाओं को सौंपी गई मतगणना की जिम्मेदारी, सीएम बघेल ने PM मोदी को लिखा पत्र; की ये मांग

 कांंकेर में महिलाओं को सौंपी गई मतगणना की जिम्मेदारी, सीएम बघेल ने PM मोदी को लिखा पत्र; की ये मांग


Chhattisgarh Assembly Election Result 2023 LIVE Updates छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के परिणाम तीन दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। इससे पहले एग्जिट पोल के सर्वे ने सियासी दलों की धड़कनें बढ़ा दी है। एग्जिट पोल के रूझान के बाद राजनीतिक दलों द्वारा अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। राज्य में विधानसभा चुनाव दो चरणों 7 नवंबर और 17 नवंबर में संपन्न हुआ। राज्य में तीन दिसंबर को मतगणना कराए जाएंगे।
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के परिणाम 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। (ग्राफिक्स: जागरण)


ऑनलाइन डेस्क, रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के परिणाम तीन दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। इससे पहले एग्जिट पोल के सर्वे ने सियासी दलों की धड़कनें बढ़ा दी है। एग्जिट पोल के रूझान के बाद राजनीतिक दलों द्वारा अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। राज्य में विधानसभा चुनाव दो चरणों 7 नवंबर और 17 नवंबर में संपन्न हुआ। छत्तीसगढ़ विधानसभा का कार्यकाल 3 जनवरी 2024 को समाप्त होने वाला है। पिछला विधानसभा चुनाव नवंबर 2018 में हुआ था और भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनी।

कांकेर में महिलाओं को मिली मतगणना की जिम्मेदारी

Chhattisgarh election Counting: कांकेर में महिलाओं को प्रशासन और मतगणना का पूरा प्रभार सौंपा गया है। इससे पहले महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

डीएम प्रियंका शुक्ला ने कहा कि वोटिंग वाले दिन हमने इंद्रधनुष थीम वाला मतदान केंद्र भी बनाया है। हमने पांच अलग-अलग थीम पर मतदान केंद्र बनाए हैं, जिनमें से इंद्रधनुष मतदान केंद्रों ने सबसे ज्यादा ध्यान आकर्षित किया। ऐसा थर्ड जेंडर को विशेष महसूस कराने के लिए किया गया है... इस बार जिले में पूरी मतगणना महिलाएं करेंगी... मुख्य संदेश जो हम देना चाहते हैं वह यह है कि काम करने की क्षमता किसी लिंग पर निर्भर नहीं करती। इसके लिए लगभग 200 महिलाओं को प्रशिक्षित किया गया है और रिजर्व जोड़ने के बाद संख्या बढ़ जाएगी...

बघेल ने नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा। जिसमें उन्होंने कहा कि ऑनलाइन सट्टेबाजी के अवैध कारोबार से जुड़े प्लेटफॉर्म, वेब, एपीके, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम, यूआरएल आदि पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।

मतगणना की सभी तैयारियां हुईं पूरी

विधानसभा चुनाव अंतर्गत तीन दिसंबर को होने वाले मतगणना से दो दिन पूर्व संलग्न कर्मचारियों ने विधानसभावार निर्धारित मतगणना कक्ष में अपनी उपस्थिति देकर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन से प्राप्त मतों व डाक मत पत्रों से प्राप्त परिणामों की गिनती और टेबलवार निर्धारित प्रपत्रों को पूर्ण करने और सुरक्षा व्यवस्था का पूर्वाभ्यास किया। कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक ने पूर्वाभ्यास का जायजा लेते हुए उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
परिणाम आने से पहले ही कांग्रेस में सीएम पद पर रार

छत्तीसगढ़ में अभी से ही कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर रार जारी है। हालांकि, उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा है कि हमने सर्वसम्मति से फैसला किया कि आलाकमान जो तय करेगा वही अंतिम होगा। उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल में ढाई-ढाई साल को लेकर हमारा अनुभव अच्छा नहीं रहा। हम किसी तरह की अटकलें नहीं चाहते, क्योंकि इससे रिश्तों में भी तनाव पैदा होता है। इसलिए हमने इसे आलाकमान पर छोड़ने का फैसला किया है।

Live Updates:एग्जिट पोल पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, "अभी 6-7 सर्वे हुए हैं और किसी के भी आंकड़े एक समान नहीं है। हमने 75 पार का लक्ष्य रखा था, हम उसी के आसपास रहेंगे।
सीएम भूपेश बघेल ने दावा करते हुए कहा की एग्जिट पोल कुछ भी हो सरकार हमारी ही बनेगी।
सूत्रों के अनुसार यदि परिणाम करीबी रहे तो कांग्रेस अपने जीते हुए प्रत्याशियों को बेंगलुरु भेज सकती है।
कांग्रेस नेताओं की हो रही बैठक

मतगणना से पहले कांग्रेस ने एक बैठक बुलाई है। इस बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, उपमुख्यमंत्री टी.एस.सिंह देव, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और चरण दास महंत भी शामिल होंगे।
एग्जिट पोल क्या बोले भूपेश बघेल और रमन सिंह?

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि एक्जिट पोल पर ध्यान मत दीजिए। कांग्रेस भारी बहुमत के साथ फिर सत्ता में आ रही है। कांग्रेस को जो 57 सीटें मिलती दिखाई जा रही हैं, वह रियल रिजल्ट में उलट जाएंगी, यानी 75 हो जाएंगी। चाहे तो आप इसमें पांच सीटें और जोड़ सकते हैं। हम भारी बहुमत से सरकार बनाएंगे। हमें विश्वास है और जनता पर भरोसा है।

वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने कहा है कि 15 सीटों से 46 पहुंचने की कल्पना एक्जिट पोल से साकार होती दिख रही है। भाजपा इतने पर नहीं रुकेगी। 52 से 55 सीटें जीतकर आएगी। एक्जिट पोल में बस्तर और सरगुजा से संबंधित रुझान मतदान के आधार पर नहीं है। कांग्रेस 40 सीट तक भी नहीं पहुंचेगी। हम बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे।
छत्तीसगढ़ में फिर बनेगी कांग्रेस की सरकार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दावा किया है कि राज्य में एक बार फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भारी बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी मेहनत पर राज्य की जनता को भरोसा है।

छत्तीसगढ़ में होगा परिवर्तन: सरोड पांडे

एग्जिट पोल पर भाजपा की वरिष्ठ नेता सरोज पांडे ने कहा कि भाजपा ने बहुत प्रगति की है। हम उन राज्यों में सरकार बनाएंगे जहां हमारी सरकार पहले से है और उन राज्यों में भी जहां हमारी सरकार नहीं है। लोगों ने पीएम मोदी पर भरोसा जताया है।
पिछले चुनाव में किस पार्टी को कितनी सीटें मिलीं

2018 में हुए विधानसभा चुनाव परिणाम की बात करें तो कांग्रेस ने छत्‍तीसगढ़ में 90 में से 68 सीटें जीतकर 15 साल बाद राज्य की सत्ता हासिल की। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के नेतृत्व में उतरी भाजपा को केवल 15 सीटें हासिल हुई थीं। जबकि जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) ने पांच सीटें जीते थीं और दो सीटें बसपा के खाते में गई थीं। 2018 के बाद से भाजपा यहां हुए पांच उपचुनाव हार चुकी है।

भाजपा ने मांग की है कि मतगणना स्थल पर वोटों को जोड़ने के लिए कैलकुलेटर ले जाने की अनुमति भी दी जाए। मतगणना स्थल पर सीसीटीवी लगाए जाने का प्रविधान हैं। मतगणना स्थल के सभी सीसीटीवी निर्बाध कार्य करें, यह सुनिश्चित किया जाए।
एग्जिट पोल के बाद सतर्क हुए नेता

विधानसभा चुनाव के परिणाम से पहले जारी विभिन्न एग्जिट पोल के बाद कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियां सतर्क हो गई हैं। उन्होंने अपने भावी विधायकों को एकजुट रखने की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है।

No comments