Header Ads

test

शाह रुख खान से लेकर अमिताभ बच्चन तक, आनंद पंडित की बर्थडे बैश में शामिल हुए ये स्टार्स

 शाह रुख खान से लेकर अमिताभ बच्चन तक, आनंद पंडित की बर्थडे बैश में शामिल हुए ये स्टार्स


Anand Pandit Birthday Bash बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने फिल्म निर्माता आनंद पंडित (Anand Pandit) आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। आज उनका 60वां जन्मदिन मनाया जा रहा है। इस मौके पर मुंबई में ग्रैंड पार्टी का आयोजन हुआ जिसमें कई फिल्मी सितारे शामिल हुए। इस लिस्ट में शाह रुख खान काजोल अमिताभ बच्चन समेत कई सेलेब्स का नाम शामिल है।

निर्माता आनंद पंडित बर्थडे पार्टी

 Anand Pandit Birthday Bash: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस फिल्म निर्माता आनंद पंडित (Anand Pandit) आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। आज उनका 60वां जन्मदिन मनाया जा रहा है।

इस मौके पर मुंबई में ग्रैंड पार्टी का आयोजन हुआ, जिसमें कई फिल्मी सितारे शामिल हुए। आइए देखते हैं फिल्म निर्माता की पार्टी में कौन-कौन शामिल हुआ।
काजोल

फिल्म निर्माता आनंद पंडित (Anand Pandit) की बर्थडे पार्टी में एक्ट्रेस काजोल शामिल हुई। इस मौके पर एक्ट्रेस ने शिमरी लाइट ग्रीन कलर की साड़ी पहनी, जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही थी।


शाह रुख खान

डंकी एक्टर शाह रुख खान भी इस पार्टी का हिस्सा बने। इस मौके पर किंग खान ऑल ब्लैक लुक में नजर आए।उन्होंने बर्थडे बॉय आनंद पंडित के साथ मीडिया में पोज दिए। एक्टर के चेहरे पर फिल्म डंकी की खुशी भी देखने को मिली।



अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन

इस पार्टी में बॉलीवुड की फेमस बाप और बेटे की जोड़ी भी शामिल हुई। अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन इस पार्टी का हिस्सा रहे।


मल्लिका शेरावत

बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत फिल्म निर्माता की बर्थडे पार्टी में शामिल हुई। रेड कलर की ड्रेस में मल्लिका खूबसूरत नजर आई। पिछले कई सालों से एक्ट्रेस पर्दे से दूर हैं।


वाणी कपूर


ऋतिक रोशन

बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन पिता राकेश रोशन केस साथ इस पार्टी का हिस्सा बने



सलमान खान

आनंद पंडित की पार्टी में सलमान खान भी शामिल हुए।




रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम

शादी के बाद पहली बार रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम किसी पार्टी का हिस्सा बने। इस कपल ने हाल ही में शादी रचाई थी।


अमीषा पटेल

अमीषा पटेल भी इस पार्टी का हिस्सा बनी। इस दौरान एक्ट्रेस अपने हॉट अवतार से पार्टी में चार चांद लगाती नजर आई।



आनंद पंडित की फिल्में

आनंद पंडित की फिल्मों की बात करे तो उन्होंने सरकार 3, टोटल धमाल, द बिग बुल, चेहरे, थैंक गॉड और कई फिल्मों का निर्माण किया है।

No comments