जाह्नवी कपूर ने किलर लुक से पानी में लगाई आग, फोटो देख फैंस बोले- ''ठंड लग जाएगी''
जाह्नवी कपूर ने किलर लुक से पानी में लगाई आग, फोटो देख फैंस बोले- ''ठंड लग जाएगी''
Janhvi Kapoor Latest Pics जाह्नवी कपूर का नाम इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस में शुमार है। आए दिन अपने किलर से जाह्नवी लाइमलाइट का हिस्सा बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वालीं धड़क मूवी एक्ट्रेस जाह्नवी की लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें वह पानी में अपनी खूबसूरती से आग लगाती हुई नजर आ रही है। एक्ट्रेस की इन फोटो पर फैंस ने मजेदार कमेंट भी किए हैं।
सामने आईं जाह्नवी कपूर की लेटेस्ट फोटोHIGHLIGHTSजाह्नवी कपूर ने शेयर कीं लेटेस्ट फोटो
फैंस ने एक्ट्रेस की इन फोटो पर दिए ऐसे रिएक्शन
चर्चा का विषय बनीं एक्ट्रेस की ये फोटो
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Janhvi Kapoor Shares Latest Pics: बॉलीवुड इंडस्ट्री की उभरती हुईं एक्ट्रेसेज के बारे में चर्चा की जाए तो उसमें जाह्नवी कपूर का नाम जरूर शामिल होगा। जाह्नवी वो अदाकारा हैं, जो अपने कातिलाना हुस्न के दम पर किसी को भी दीवाना बना सकती हैं।
इस बीच जाह्नवी कपूर की लेटेस्ट फोटो सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिनमें एक बार फिर से एक्ट्रेस का किलर अंदाज देखने को मिला है। इतना ही नहीं फैंस ने भी जाह्नवी की इन तस्वीरों पर मजेदार कमेंट्स भी किए हैं।
जाह्नवी कपूर ने शेयर कीं लेटेस्ट फोटो
जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, जिसके चलते अक्सर एक्ट्रेस की तस्वीरें और वीडियो फैंस के बीच चर्चा का विषय बनती रहती हैं। मौजूदा समय में भी कुछ ऐसा ही आलम बना हुआ है। दरअसल बुधवार शाम को जाह्नवी कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर लेटेस्ट तस्वीरों को शेयर किया है।


एक्ट्रेस की ये फोटो उनके लेटेस्ट फोटोशूट के दौरान की हैं, जिसे उन्होंने पानी में बैठकर कराया है। इन फोटो में आप देख सकते हैं कि जाह्नवी अपने किलर लुक से फैंस के दिलों पर बिजलियां गिराने का काम कर रही हैं। इतना ही नहीं रियल लाइफ में अदाकारा कितनी ज्यादा हॉट हैं, उसका अनुमान इन लेटेस्ट फोटो के जरिए आसानी से लगाया जा सकता है।

एक्टर ईशान खट्टर के साथ 'धड़क' मूवी से बॉलीवुड में डेब्यू करने वालीं दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी के बेटी जाह्नवी कपूर की इन लेटेस्ट तस्वीरों ने इंटरनेट पर तबाही मचा दी है। जिसके चलते उनके ये फोटो जमकर वायरल हो रही हैं।

फैंस ने एक्ट्रेस की इन फोटो पर दिए ऐसे रिएक्शन
बी टाउन एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की इन लेटेस्ट तस्वीरों को देखकर फैंस काफी प्रभावित हुए हैं। जिसके चलते वे उनकी इन फोटो पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।


एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है- ''ठंड लग जाएगी, फिर छींकती फिरोगी।'' दूसरे यूजर ने लिखा है- ''अब पता चला है कि मुंबई में सर्दी क्यों नहीं पड़ रही।'' इसके अलावा अन्य कई यूजर्स जाह्नवी कपूर की इन लेटेस्ट फोटो की तारीफ कर रहे हैं।
Post a Comment