सरेआम अपना मुंह काला करेंगे विधायक जी, कांग्रेस नेता फूल सिंह बरैया का दावा हुआ गलत; आखिर क्या है पूरा माजरा
सरेआम अपना मुंह काला करेंगे विधायक जी, कांग्रेस नेता फूल सिंह बरैया का दावा हुआ गलत; आखिर क्या है पूरा माजरा
मध्य प्रदेश के दतिया जिले की भांडेर विधानसभा सीट से निर्वाचित हुए कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया अपने बयान को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। उन्होंने दावा किया कि वह मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले दिए गए अपने बयान पर कायम हैं। बरैया ने अपने बयान पर कायम रहते हुए कहा है कि वो 7 दिसंबर को अपना मुंह काला करेंगे।
कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया का दावा हुआ गलत HIGHLIGHTSमैं अपने बयान पर कायम हूं- बरैया
'मैं अपना वादा 7 दिसंबर को पूरा करूंगा'
भाजपा ने जीती हैं 163 सीटें\
एएनआई, भोपाल। मध्य प्रदेश के दतिया जिले की भांडेर विधानसभा सीट से निर्वाचित हुए कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया अपने बयान को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। यह बयान उन्होंने चुनाव से पहले दिया था। उन्होंने दावा किया कि वह मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले दिए गए अपने बयान पर कायम हैं।
दरअसल, बरैया ने राज्य विधानसभा चुनाव से पहले वादा किया था कि अगर मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को 50 सीटें भी मिल गईं तो वह राजधानी भोपाल में राजभवन के सामने अपने हाथ से अपना मुंह काला करेंगे। अब उन्होंने अपने बयान पर कायम रहते हुए कहा है कि वो 7 दिसंबर को अपना मुंह काला करेंगे।
भाजपा ने जीती हैं 163 सीटें
रविवार (3 दिसंबर) को राज्य के परिणाम घोषित किए गए, जिसमें भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला है। राज्य की 230 विधानसभा सीटों में से भाजपा को 163 सीटें मिली हैं, जबकि कांग्रेस को महज 66 सीटों से संतोष करना पड़ा है। अब जब भाजपा मध्य प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है तो ऐसे में कांग्रेस विधायक बरैया का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मैं अपने बयान पर कायम हूं- बरैया
समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कांग्रेस विधायक ने कहा, "मैं अपने बयान पर कायम हूं। हालांकि मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि अगर चुनाव आयोग आज निष्पक्ष चुनाव कराता है, तो मैं लिखित रूप में कह सकता हूं कि भाजपा के मध्य प्रदेश में अपने 50 विधायकों को जिताने के लिए पर्याप्त वोट नहीं हैं।"
'मैं अपना वादा 7 दिसंबर को पूरा करूंगा'
उन्होंने आगे कहा कि देश, लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए खून बहाकर भी अपना चेहरा लाल करना पड़े तो हम करेंगे। उनसे जब पूछा गया कि वह अपना संकल्प कब पूरा करेंगे, उन्होंने कहा, "मैं अपना वादा 7 दिसंबर को दोपहर 2 बजे पूरा करूंगा।"
Post a Comment