Header Ads

test

Bigg Boss 17 के इस कंटेस्टेंट को 6 साल की उम्र में हुआ था ब्रेन ट्यूमर, 8 साल चला इलाज, बोला- 'दौरे पड़ते थे'

 Bigg Boss 17 के इस कंटेस्टेंट को 6 साल की उम्र में हुआ था ब्रेन ट्यूमर, 8 साल चला इलाज, बोला- 'दौरे पड़ते थे'


Bigg Boss 17 रियलिटी शो बिग बॉस 17 के फेमस कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल उर्फ यूके राइडर को 6 साल की उम्र में ब्रेन ट्यूमर हो गया था। अनुराग बिग बॉस में कई वजहों से चर्चा का विषय बने रहें। इन दिनों उनकी बीमारी का जिक्र सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। एक वीडियो में अनुराग ने इसका खुलासा किया था।

बिग बॉस 17 का ये कंटेस्टेंट को हुआ था ब्रेन ट्यूमर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HIGHLIGHTSबिग बॉस 17 के इस कंटेस्टेंट को हुआ था ब्रेन ट्यूमर
8 साल तक कंटेस्टेंट ने कराया था इलाज
पैसों की तंगी झेल रहा था परिवार

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17: अनुराग डोभाल उर्फ बाबू भैया एक तगड़ी फैन-फॉलोइंग के साथ 'बिग बॉस 17' में आए थे, लेकिन शो में उनकी पर्सनैलिटी उतनी मजबूत नहीं दिखी, जितनी उम्मीद थी। सलमान खान और बिग बॉस से पंगा लेने के चलते कई बार उन्हें फटकार मिली। इन दिनों सोशल मीडिया पर अनुराग अपनी बीमारी को लेकर चर्चा में आ गए हैं।

दरअसल, यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) ने बिग बॉस में जाने से पहले खुलासा किया था कि उन्हें बचपन में ब्रेन ट्यूमर हुआ था और वह करीब 8 सालों तक मेडीकेशन पर थे। अनुराग ने यह भी बताया कि वह किन-किन तकलीफों से गुजरे। उस वक्त उनके परिवार की फाइनेंशियल सिचुएशन भी ठीक नहीं थी।

6 साल की उम्र में अनुराग को हुआ था ब्रेन ट्यूमर

शो में जाने से पहले अनुराग डोभाल ने एक पॉडकास्ट में खुलासा किया था कि जब वह 6 साल के थे, तब उनके ब्रेन ट्यूमर का पता चला था। बकौल यूके राइडर,

मेरी फैमिली की कंडीशन उस वक्त ज्यादा ठीक नहीं था। वह 6 साल का था, जब मुझे ब्रेन ट्यूमर का पता चला था। मैं 8 सालों तक मेडीकेशन पर था। इस दौरान मुझे दौरे पड़ते थे। मैं बहुत कमजोर हुआ करता थ और ब्लैकआउट्स की भी प्रॉब्लम्स आने लगी थी।
परिवार की हालत थी तंग

पॉडकास्ट में अनुराग डोभाल ने यह भी बताया था कि उस वक्त उनके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। अनुराग ने कहा था कि उनके पिता उस वक्त सिर्फ 1200 कमाते थे और उनके इनहेलर का खर्चा 300 रुपये थे। फिर दवाइयों और घर का खर्च भी संभालते थे। अनुराग का कहना था कि पता नहीं कैसे उनके पिता ये सब अकेले मैनेज कर लेते थे।

बता दें कि अनुराग डोभाल एक फेमस यूट्यूबर हैं, जिन्हें बाइक राइडिंग के लिए जाना जाता है। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं, जो उन्हें 'बिग बॉस 17' का विनर बनता देखना चाहते हैं। अब देखना होगा कि वह ट्रॉफी जीत पाते हैं या नहीं।

No comments