रिश्ते में हम बाप लगते हैं...' भाजपा प्रत्याशी को लेकर पूछे गए सवाल पर सीएम बघेल ने दिया यह जवाब
रिश्ते में हम बाप लगते हैं...' भाजपा प्रत्याशी को लेकर पूछे गए सवाल पर सीएम बघेल ने दिया यह जवाब

Chhattisgarh assembly election 2023 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जब पत्रकारों ने बातचीत के दौरान पूछा चाचा-भतीजा में कौन भारी? इस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हंसते हुए जवाब दिया कि रिश्ते में हम बाप लगते हैं। दरअसल छत्तीसगढ़ दुर्ग जिले की पाटन विधानसभा सीट मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का गढ़ रही है। ओबीसी बहुल इस सीट से भारतीय जनता पार्टी ने विजय बघेल को चुनावी मैदान में उतारा है।
ऑनलाइन डेस्क, रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत 20 सीटों पर वोटिंग हो रही है। इस बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को पाटन विधानसभा सीट से उम्मीदवार और भतीजे विजय बघेल को लेकर बयान देते हुए कहा कि रिश्ते में हम उनके बाप लगते हैं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जब पत्रकारों ने बातचीत के दौरान पूछा, चाचा-भतीजा में कौन भारी? इस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हंसते हुए जवाब दिया कि रिश्ते में हम बाप लगते हैं।
दरअसल, छत्तीसगढ़ दुर्ग जिले की पाटन विधानसभा सीट मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का गढ़ रही है। ओबीसी बहुल इस सीट से भारतीय जनता पार्टी ने विजय बघेल को चुनावी मैदान में उतारा है। भाजपा उम्मीदवार विजय बघेल सीएम भूपेश बघेल के भतीजे हैं। यानी कि पाटन विधानसभा सीट पर चाचा-भतीजे आमने-सामने हैं। मुकाबला खासा दिलचस्प रहेगा। बता दें कि विजय बघेल वर्तमान में भाजपा से सांसद हैं।
Post a Comment