Header Ads

test

आज भूपेश के गढ़ में राजनाथ सिंह, दुर्ग और पाटन पर रहेगी नजर; समझिए इन सीटों का सियासी समीकरण

 आज भूपेश के गढ़ में राजनाथ सिंह, दुर्ग और पाटन पर रहेगी नजर; समझिए इन सीटों का सियासी समीकरण





CG Election 2023 भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष व देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 11 नवंबर को छत्तीसगढ़ के चुनावी दौरे पर आ रहे हैं। सिंह दोपहर 12.20 से एक तक रघुनाथपुर सीतापुर हाई स्कूल ग्राउंड लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में विशाल आम सभा को संबोधित करेंगे। राजनाथ दोपहर 2 बजे से 2.40 बजे तक मनेंद्रगढ़ के सलगावान कला में बड़ी जनसभा लेंगे।

राज्य ब्यूरो, रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष व देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 11 नवंबर को छत्तीसगढ़ के चुनावी दौरे पर आ रहे हैं। वह दुर्ग की पाटन विधानसभा में जनसभा को संबोधित करेंगे। पाटन से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वयं चुनाव लड़ रहे हैं।

ये रहेगा कार्यक्रम



वहीं भाजपा की ओर से दुर्ग सांसद विजय बघेल को प्रत्याशी बनाया गया है। वह यहां सरगुजा संभाग में बड़ी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। सिंह दोपहर 12.20 से एक तक रघुनाथपुर सीतापुर हाई स्कूल ग्राउंड लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में विशाल आम सभा को संबोधित करेंगे।

दोपहर 2 बजे से 2.40 बजे तक मनेंद्रगढ़ के सलगावान कला में बड़ी जनसभा लेंगे। दोपहर 3.55 बजे से शाम 4.35 बजे तक दुर्ग की पाटन विधानसभा के दरबार मोखली में जनसभा को संबोधित करेंगे।
दूसरे फेज का चुनाव 17 को

छत्तीसगढ़ में चुनावी दौर जारी है। सात मतदान को प्रदेश में पहले चरण का चुनाव पूरा हो गया है। बीती सात नवंबर को यह फेस पूरा हुआ। कांग्रेस-भाजपा दोनों ही दलों ने यहां के वोटरों के रूझान को भांप ली है। इसी के आधार पर 17 नवंबर को होने जा रहे दूसरे चरण चुनाव को लेकर पार्टियां अपनी रणनीति बनाएंगी। दोनों ही पार्टियों ने दावा किया है कि वह 20 में से 18 से अधिक सीटें जीतने की स्थिति में है।

No comments