Header Ads

test

दुल्हन बनीं एक्ट्रेस नेहा बग्गा, सुंदर वादियों के बीच रचाई शादी, जानिए कौन हैं उनके पति?

 दुल्हन बनीं एक्ट्रेस नेहा बग्गा, सुंदर वादियों के बीच रचाई शादी, जानिए कौन हैं उनके पति?


Neha Bagga Wedding छोटे पर्दे की जानी-मानी अभिनेत्री नेहा बग्गा ने शादी रचा ली है। पिछले महीने ही नेहा और उनके ब्वॉयफ्रेंड रेस्टी कंबोज ने सगाई की थी। अब कपल ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। नेहा और रेस्टी ने सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत शादी की तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें कपल एक-दूसरे को ट्विन करता हुआ नजर आया।
टीवी एक्ट्रेस नेहा बग्गा ने शिमला में मंगेतर के साथ की शादी। (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

HIGHLIGHTSटीवी एक्ट्रेस नेहा बग्गा ने की शादी
नेहा बग्गा और रेस्टी कंबोज की शादी की तस्वीरें आईं सामने
पिछले महीने नेहा और कंबोज ने की थी सगाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। TV Actress Neha Bagga Wedding: 'बानी- इश्क द कलमा', 'पिया रंगरेज' और 'सावधान इंडिया' जैसे टीवी शोज में काम कर मशहूर हुईं नेहा बग्गा (Neha Bagga) शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। हाल ही में, अभिनेत्री ने अपने लविंग ब्वॉयफ्रेंड रेस्टी कंबोज (Resty Kamboj) के साथ हिमाचल प्रदेश की वादियों के बीच रचाई शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

नेहा बग्गा ने की शादी

नेहा बग्गा और रेस्टी कंबोज ने शिमला में 9 नवंबर 2023 को गुपचुप तरीके से सात फेरे लिए। कपल ने वेडिंग फोटोज शेयर कर अपनी शादी की घोषणा की। नेहा बग्गा और रेस्टी कंबोज ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "हमेशा के लिए। 9.11.23।" साथ ही नजरबट्टू और इनफिनिट की इमोजी भी बनाई।

गुलाबी जोड़े में खूबसूरत दुल्हन लगीं नेहा बग्गा

नेहा बग्गा और रेस्टी कंबोज की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में कपल एक-दूसरे के प्यार में डूबा हुआ दिखा। शादी में नेहा बग्गा हल्के गुलाबी रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। अभिनेत्री ने पेस्टल कलर की हैवी ज्वेलरी में चोकर, इयररिंग्स, माथा-पट्टी, नथ और कलीरे से अपने लुक को पूरा किया था।

मिनिमल मेकअप में नेहा बग्गा की खूबसूरती देखने लायक थी। उनके पति रेस्टी कंबोज ने अपनी लेडी लव को ऑफ-व्हाइट कलर की शेरवानी में कम्प्लीट किया था। कपल की वेडिंग फोटोज देख सेलेब्स ने उन्हें बधाई दी। उर्वशी ढोलकिया ने कहा, "आप दोनों को शादी की बधाई। आपकी जिंदगी खुशियों से भर जाए।" श्रद्धा आर्या ने लिखा, "सबसे खूबसूरत दुल्हन। आप दोनों को बधाई हो। बहुत प्यारे लग रहे हैं।" कई और सितारों ने उन्हें बधाई संदेश भेजे।
कौन हैं नेहा बग्गा के पति?

नेहा बग्गा के पति रेस्टी कंबोज डिजिटल क्रिएटर हैं। वह यूट्यूब समेत कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फनी वीडियोज बनाकर फैंस को एंटरटेन करते हैं। रेस्टी को इंस्टाग्राम पर 1.2 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। रेस्टी और नेहा की साथ में फनी वीडियोज को काफी पसंद किया जाता है।

No comments