Header Ads

test

Afghanistan में महिलाओं के खिलाफ लगातार बढ़ रही हिंसा, संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने जताई चिंता

 Afghanistan में महिलाओं के खिलाफ लगातार बढ़ रही हिंसा, संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने जताई चिंता


Afghanistan News अफगानिस्तान में महिलाओं पर हिंसा की घटनाओं पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने चिंता जताई है। गुटेरेस ने इसी के साथ महिलाओं के खिलाफ हिंसा को खत्म करने के लिए सभी से एक साथ काम करने की अपील की। अफगान महिलाओं ने भी कहा कि तालिबान द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों ने देश में महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियों को बढ़ा दिया है।
Afghanistan News अफगानिस्तान में महिलाओं के खिलाफ बढ़ी हिंसा।

एएनआई, काबुल। Afghanistan News अफगानिस्तान में महिलाओं के खिलाफ लगातार अपराधों में इजाफा देखने को मिल रहा है। महिलाओं पर हिंसा की घटनाओं पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भी चिंता जताई है। गुटेरेस ने इसी के साथ महिलाओं के खिलाफ हिंसा को खत्म करने के लिए सभी से एक साथ काम करने की अपील की।

महिलाओं पर हिंसा मानवाधिकारों का भयानक उल्लंघन

महिलाओं के खिलाफ हिंसा खत्म के अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने महिलाओं के खिलाफ हिंसा को मानवाधिकारों का भयानक उल्लंघन और सतत विकास में एक बड़ी बाधा बताया। बता दें 25 नवंबर को महिलाओं के खिलाफ हिंसा उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है।

लड़कियों के खिलाफ पाबंदिया बढ़ी

एक महिला अधिकार कार्यकर्ता तफसीर सियाहपोश ने कहा कि लड़कियों के खिलाफ सबसे बड़ी हिंसा उन्हें स्कूलों और विश्वविद्यालयों में न भेजना है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के अधिकारों की अनदेखी की जाती है और उनपर दबाव बनाया जाता है।

तफसीर ने आगे कहा कि मैं उस दिन का इंतजार कर रही हूं, जब कोई सरकार इन महिलाओं की देखभाल करेगी। इसके अलावा, कुछ अफगान महिलाओं ने कहा कि तालिबान द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों ने देश में महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियों को बढ़ा दिया है।

No comments