Header Ads

test

'गर्व है कि...'41 मजदूरों को बचाने वाले टनल एक्सपर्ट Arnold Dix और भारतीय अधिकारियों की तारीफ में क्या बोले ऑस्ट्रेलियाई PM?

 'गर्व है कि...'41 मजदूरों को बचाने वाले टनल एक्सपर्ट Arnold Dix और भारतीय अधिकारियों की तारीफ में क्या बोले ऑस्ट्रेलियाई PM?


सोशल मीडिया पर सभी तकनीकी सहायता प्रदान ( Uttarakhand Tunnel Rescue ) करने के लिए ऑस्ट्रेलियाई सुरंग विशेषज्ञ अर्नोल्ड डिक्स ( Arnold Dix ) की प्रशंसा की जा रही है। भारत में ऑस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन और प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज ने भी डिक्स के समझदारी की सराहना की जिसके कारण सभी फंसे हुए श्रमिकों को सुरक्षित निकाला गया। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज ने भी अर्नोल्ड डिक्स की तारीफ की।
Arnold Dix और भारतीय अधिकारियों की तारीफ में क्या बोले ऑस्ट्रेलियाई PM? (Image: Ap)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Arnold Dix: उत्तराखंड में ध्वस्त सिल्कयारा सुरंग से 41 श्रमिकों को बचाने की मेहनत आखिर रंग लाई। दो हफ्ते से अधिक समय तक चलने चलने वाला कठिन अभियान 28 नंवबर को समाप्त हुआ।

इस बीच सोशल मीडिया पर सभी तकनीकी सहायता प्रदान करने के लिए ऑस्ट्रेलियाई सुरंग विशेषज्ञ अर्नोल्ड डिक्स (Arnold Dix) की प्रशंसा की जा रही है। भारत में ऑस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन और प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज ने भी डिक्स के समझदारी की सराहना की जिसके कारण सभी फंसे हुए श्रमिकों को सुरक्षित निकाला गया।

'यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि'

फिलिप ग्रीन ने 'X' (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, 'यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। उत्तराखंड में सुरंग में फंसे सभी 41 श्रमिकों को सफलतापूर्वक निकालने के लिए अधिकारियों को धन्यवाद। ग्रीन ने ऑस्ट्रेलिया के प्रोफेसर अर्नोल्ड डिक्स की विशेष सराहना की, जिन्होंने मैदान पर महत्वपूर्ण तकनीकी सहायता प्रदान की।'

ऑस्ट्रेलियाई PM ने किया गर्व

ग्रीन के अलावा ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज ने भी अर्नोल्ड डिक्स की तारीफ की और X पर लिखा, 'भारतीय अधिकारियों की एक अद्भुत उपलब्धि। गर्व है कि ऑस्ट्रेलियाई प्रोफेसर अर्नोल्ड डिक्स ने मैदान पर भूमिका निभाई।'

इस बीच, भारत में नॉर्वे के राजदूत मे-एलिन स्टेनर ने भी इस साहसिक अभियान के लिए बचावकर्मियों की सराहना की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने आधिकारिक हैंडल पर राजदूत स्टेनर ने पोस्ट किया, 'बचाव दल और फंसे हुए लोगों के सभी दोस्तों और परिवार के सदस्यों को बधाई। एक कठिन ऑपरेशन का राहत भरा अंत। हम इसमें शामिल सभी लोगों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं।'

गौरतलब है कि 12 नवंबर को सुरंग का एक हिस्सा धंस गया था, जिसका मलबा सुरंग के सिल्क्यारा किनारे के 60 मीटर हिस्से में जा गिरा। इस सुरंग में मौजूद 41 मजदूर अंदर ही फंस गए। बता दें कि सुरंग के 2 किमी लंबे हिस्से में मजदूर फंसे हुए थे।

No comments