20 चचेरे भाई और न जाने कितने रिश्तेदारों को खो चुका है यह डॉक्टर, अब गाजा में रह रही बहन को लेकर सता रहा डर

इजरायल-हमास जंग का आज 38वां दिन है और हालात बद से बदतर होते जा रहे है। 7 अक्टूबर को दक्षिणी इजरायल में आतंकवादी समूह की घातक घुसपैठ के बाद इजरायल ने हमास के खिलाफ जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है।तब से अब तक डेट्रॉइट के पल्मोनोलॉजिस्ट इमाद शेहदा के 20 चचेरे भाई और अन्य रिश्तेदार मारे जा चुके हैं। युद्ध के बाद से 11000 से अधिक फलिस्तीनी मारे गए हैं।

20 चचेरे भाई और न जाने कितने रिश्तेदारों को खो चुका है यह डॉक्टर (Image: AP)
एपी, रोचेस्टर हिल्स। Israel Hamas War: इजरायल-हमास जंग का आज 38वां दिन है और हालात बद से बदतर होते जा रहे है। डेट्रॉइट के पल्मोनोलॉजिस्ट इमाद शेहदा का फोन जब-जब रिंग होता है, तो उन्हें बस एक ही चिंता सताती है की कहीं गाजा से उन्हें अपने प्रियजनों के बारे में और भी बुरी खबर सुनने को न मिल जाए।
बता दें कि शेहदा ने अपने चचेरे भाई मोहम्मद खैरिस, खैरिस के तीन बच्चे और 19 वर्षीय मायर, जो गर्भवती थी की मौत की खबर सुन ली है।
20 चचेरे भाई और अन्य रिश्तेदारों की मौत की सुनी खबर
7 अक्टूबर को दक्षिणी इजरायल में आतंकवादी समूह की घातक घुसपैठ के बाद इजरायल ने हमास के खिलाफ जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है। तब से अब तक डॉक्टर इमाद शेहदा के 20 चचेरे भाई और अन्य रिश्तेदार मारे जा चुके हैं।
गाजा में स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, युद्ध शुरू होने के बाद से 11,000 से अधिक फलिस्तीनी मारे गए हैं, जिनमें से दो-तिहाई महिलाएं और नाबालिग शामिल हैं। करीब 2,700 लोगों के लापता होने की खबर है। इजरायल में 1,200 से अधिक लोग मारे गए, उनमें से अधिकांश हमास के हमले में मारे गए है। वहीं, लगभग 240 बंधकों को फलिस्तीनी आतंकवादियों द्वारा इजरायल से गाजा में ले जाया गया है।
ये एक महीना नर्क में बदल गया
डॉक्टर शेहदा ने गुरुवार को WXYZ-TV को बताया, 'जब आप इन संघर्षों के बारे में सुनते हैं, तो इन सभी लोगों के लिए आपका दिल टूट जाता है कि वे मर चुके हैं, लेकिन, जब आप किसी अपने को खोते हैं,तो ये महसूस करना बिल्कुल अलग होता है। यह भयानक मंजर है। ये एक महीना नर्क में बदल गया। यह एक बुरे सपने की तरह है जो खत्म नहीं होना चाहता है।'
कौन है डॉक्टर शेहदा?
जानकारी के मुताबिक, शेहदा ने अपनी मेडिकल प्रैक्टिस रोचेस्टर हिल्स में डेट्रॉइट के उत्तर में किया है। उनका जन्म कुवैत में हुआ था और लगभग दो दशक पहले अमेरिका जाने से पहले वह सीरिया में रहते थे। उन्होंने डेट्रॉइट में वेन स्टेट यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी की है। उनके माता-पिता दोनों का जन्म गाजा के बाहर एक गांव में हुआ था। वे अब संयुक्त राज्य अमेरिका में रहते हैं। उन्होंने कहा, 47 वर्षीय शेहादा की एक बहन भी अमेरिका में है, लेकिन दूसरी गाजा में रहती है। शेहदा ने कहा, दोनों टेक्स्ट मैसेज के जरिए बातचीत करते हैं।
गाजा में रहती है सगी बहन, लगता है डर
शेहदा बताते हैं कि गाजा में रह रही उनकी बहन के बगल वाले घर पर मिसाइल हमला हुआ था, जहां उनके 12 रिश्तेदार रह रहे थे। जहां मिसाइल हमले हुए वो घर शेहदा की बहन के घर से केवल 10 मीटर की दूरी पर स्थित था।

Post a Comment