Header Ads

test

कल छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, जमकुही में करेंगे जनसभा; 17 नवंबर को होगी वोटिंग

 कल छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, जमकुही में करेंगे जनसभा; 17 नवंबर को होगी वोटिंग





चुनावी सभा के रूप में देखें तो कांकेर दुर्ग के बाद मुंगली में उनकी तीसरी चुनावी सभा होगी। बाकी प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने भाजपा के विजय संकल्प रैलियों को संबोधित किया था। प्रदेश में पहले चरण की 20 सीटों पर मतदान हो गया है। बाकी बचे हुए 70 सीटों पर 17 नवंबर को वोटिंग होगी। तीन दिसंबर को मतगणना होगी।

राज्य ब्यूरो, रायपुर। चुनावी वर्ष में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन के चलते छत्तीसगढ़ मोदीमय हो गया है। चार महीने के भीतर प्रधानमंत्री सातवीं बार 13 नवंबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। वह मुंगेली विधानसभा के जमकुही में सुबह 11 बजे से 11.40 तक सभा करेंगे। इसके बाद महासमुंद में सभा करेंगे। प्रधानमंत्री के इस प्रवास ने भाजपा नेताओं को चिंता में डाल दिया है।

मोदीमय हुआ छत्तीसगढ़

दरअसल, दिवाली त्योहार के दूसरे ही दिन मोदी का आगमन होने के कारण सभाओं में भीड़ जुटाना भाजपा के लिए बड़ी चुनौती हो गई है। हालांकि पार्टी के आलाकमान ने ताकत झोंक दी है। प्रदेश प्रभारी ओम माथुर स्वयं मोदी की सभा स्थल का जायजा ले चुके हैं। इसके पहले मोदी अपने दो दिवसीय प्रवास पर चार और पांच नवंबर को क्रमश: दुर्ग और डोंगरगांव पहुंचे थे।

17 नवंबर को वोटिंग

चुनावी सभा के रूप में देखें तो कांकेर, दुर्ग के बाद मुंगली में उनकी तीसरी चुनावी सभा होगी। बाकी प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने भाजपा के विजय संकल्प रैलियों को संबोधित किया था। प्रदेश में पहले चरण की 20 सीटों पर मतदान हो गया है। बाकी बचे हुए 70 सीटों पर 17 नवंबर को वोटिंग होगी। तीन दिसंबर को मतगणना होगी। इसके पहले यहां आ चुके हैं मोदी इसके पहले मोदी ने चार नवंबर को दुर्ग, दो नवंबर को कांकेर में चुनावी सभा की थी।

कई विकास परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया

इसके पहले प्रधानमंत्री ने तीन अक्टूबर को बस्तर के जगदलपुर में सभा की थी। बस्तर में प्रधानमंत्री ने 27,000 करोड़ की विकास परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया था। इसके बाद सितंबर को बिलासपुर और 14 सितंबर को मोदी ने प्रदेश के रायगढ़ में 6,350 करोड़ रुपये की रेल परियोजनाओं का शिलान्यास किया था। साथ ही नौ जिलों में क्रिटिकल केयर ब्लाक की आधारशिला भी रखी थी। इसके पहले रायपुर सात जुलाई को रायपुर में 7,600 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण व शुरुआत की थी।

No comments