MP Election 2023: कांग्रेस ने साधा सीएम शिवराज पर निशाना, कहा- बताएं कौन-कौन सी घोषणाएं हुईं पूरी
MP Election 2023: कांग्रेस ने साधा सीएम शिवराज पर निशाना, कहा- बताएं कौन-कौन सी घोषणाएं हुईं पूरी

कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर हमला बोलते हुए उन्हें घोषणावीर मुख्यमंत्री बताया है। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक और एमपी कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने पूर्व के 16 वर्षीय कार्यकाल में 22 हजार घोषणाएं कीं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सीएम शिवराज ने खरीदी हुई सरकार का नेतृत्व किया।
भोपाल। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर हमला बोलते हुए उन्हें घोषणावीर मुख्यमंत्री बताया है। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक और एमपी कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज ने अपने पूर्व के 16 वर्षीय कार्यकाल में 22 हजार घोषणाएं कीं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सीएम शिवराज ने खरीदी हुई सरकार का नेतृत्व किया।
उन्होंने सवाल किया कि मुख्यमंत्री को यह बताना चाहिए कि इन घोषणाओं में कितनी घोषणाएं जमीन पर दिखाई दीं और यदि नहीं दिखाई दे रही हैं तो क्या यह मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश की जागरुक जनता के साथ किया गया राजनैतिक धोखा और अक्षम्य अपराध नहीं है।
10 अक्टूबर को शहडोल जिले के ब्यौहारी में राहुल गांधी की सभा
मंगलवार को दोपहर 12 बजे शहडोल जिले के ब्यौहारी में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कांग्रेस की ऐतिहासिक जनसभा को संबोधित करेंगे। चुनावी परिप्रेक्ष्य में राहुल की यह दूसरी आमसभा होगी। इसके पहले वे शाजापुर जिले के पोलायकलां में अपनी पहली जनसभा को संबोधित कर चुके हैं। इस सभा में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ, प्रभारी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला सहित प्रदेश के अन्य वरिष्ठ नेतागण भी हिस्सा लेंगे।
कमलनाथ को जनता लाने जा रही है- कांग्रेस
एमपी में चुनावों की घोषणा के बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने कहा कि एमपी की जनता कमलनाथ को प्रदेश में लाने जा रही है। शिवराज सिंह सरकार की उल्टे पांव भागने को तैयार है। उन्होंने कहा कि आज चुनावी बिगुल बजते ही भाजपा और शिवराज सिंह की विदाई का उद्घोष हो गया है। जनता पंजे का बटन दबाने के लिए, कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए, कमलनाथ को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाने के लिए, मध्यप्रदेश में जनकल्याण, सामाजिक न्याय और विकास की नयी बयार बहाने के लिए तैयार बैठी है।

उन्होंने कहा कि चाहे ओपिनियन पोल हो या भाजपा के आंतरिक सर्वेक्षण जिनमें पता लगाया जा रहा है कि सबसे कम वोटों से कौन हारेगा, चाहे शिवराज सिंह के सहानुभूति बटोरने वाले भाषण हो या ऐन चुनाव से पहले की गई झूठी घोषणाएं, चाहे डेमेज कंट्रोल के लिए केंद्रीय राजनीति कर रहे नेताओं को चुनावी दंगल में उतारने का पासा पलटना हो, या टिकिट कटने पर भाजपाईयों के उग्र विरोध के स्वर, चाहे जन आक्रोश यात्रा की सफलता हो या भारत जोड़ो यात्रा में मिला अपार स्नेह। सब यही ईशारा कर रहे हैं कि एमपी में हवा का रुख बदल चुका है।
इस अपेक्षा के साथ कि चुनाव आयोग निष्पक्षता की हर कसौटी पर खरा उतरेगा। लोकतंत्र के सबसे बड़े जन पर्व की सभी प्रदेशवासियों को बधाई देती हूं।
Post a Comment