Header Ads

test

CG Election 2023: चुनाव आयोग का चला चाबुक, करोड़ों की नकदी और गहनों समेत हजारों लीटर शराब जब्त

 CG Election 2023: चुनाव आयोग का चला चाबुक, करोड़ों की नकदी और गहनों समेत हजारों लीटर शराब जब्त




CG Election 2023 छत्तीसगढ़ में निगरानी दलों की सघन जांच के दौरान अवैध धनराशि और वस्तुओं की बरामदगी का आंकड़ा दिन-ब-दिन लगातार बढ़ता जा रहा है। 16 अक्टूबर तक पांच करोड़ 57 लाख 18 हजार 352 रुपये की राशि तथा वस्तु बरामद की गई है। इसमें 85 लाख 2 हजार 655 रुपये से अधिक नकद राशि बरामद की गई है।
राज्य ब्यूरो, रायपुर। प्रदेश में निगरानी दलों की सघन जांच के दौरान अवैध धनराशि और वस्तुओं की बरामदगी का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। 16 अक्टूबर तक यह आंकड़ा पांच करोड़ 57 लाख रुपये से अधिक हो गया है। निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों के मुताबिक निगरानी दल, धन और वस्तुओं के अवैध परिवहन तथा संग्रहण पर नजर रख रही है, जिसमें नकदी, आभूषण सहित कई सामग्रियों का संंबंधित व्यक्ति हिसाब नहीं दे पाए हैं।
16 अक्टूबर तक पांच करोड़, 57 लाख 18 हजार 352 रुपये की राशि तथा वस्तु बरामद की गई है। इसमें 85 लाख 2 हजार 655 रुपये से अधिक नकद राशि बरामद की गई है।



निगरानी के दौरान अब तक 11 हजार 851 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है, जिसकी कीमत 37 लाख 57 हजार 549 रुपये है। साथ ही 1,838 किलोग्राम अन्य नशीली वस्तुएं जिसकी कीमत लगभग 62 लाख रुपये है।

63 किलोग्राम आभूषण जब्त

सघन जांच अभियान के तहत अधिकारियों ने अवैध रूप से अन्य सामग्रियां जिनकी कीमत दो करोड़ तीन लाख 563 रूपये है। इसे जब्त किया है। इसके अतिरिक्त एक करोड़ 70 लाख रुपये कीमत के 63 किलोग्राम से अधिक कीमती आभूषण तथा रत्न भी तलाशी के दौरान जब्त किया गया है।
तीसरे दिन 16 नामांकन पत्र दाखिल

पहले चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मंगलवार तीसरे दिन 11 अभ्यर्थियों ने 16 नामांकन पत्र दाखिल किए। इस प्रकार पहले चरण के लिए अब तक कुल 17 अभ्यर्थियों ने 23 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।

तीसरे दिन कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक पांच,मोहला-मानपुर में तीन, डोंगरगढ़ में दो तथा खैरागढ़,अंतागढ़,कांकेर,कशकाल,जगदलपुर और बीजापुर में एक -एक नामांकन पत्र दाखिल किया गया है। प्रथम चरण में बस्तर संभाग की 12 निर्वाचन क्षेत्रों सहित राजनांदगांव।
मोहला-मानपुर, अंबागढ़ चौकी, खैरागढ़- छुईखदान-गंडई तथा कबीरधाम जिलों के आठ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में नामांकन की प्रक्रिया जारी है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में दो चरणों में हो रहे निर्वाचन के पहले चरण की 20 सीटों के लिए 20 अक्टूबर तक नामांकन पत्र भरे जा सकते हैं। 21 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी तथा प्रत्याशी 23 अक्टूबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे।

No comments