अमित शाह का हमला, कांग्रेस को बताया नेहरु-गांधी परिवार की प्राइवेट लिमिटेड कंपनी
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रविवार को सीधी जिले के चुरहट विधानसभा पहुंचे और भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में एक रैली को संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए शाह ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। शाह ने कहा, कांग्रेस कोई पार्टी नहीं है, बल्कि यह एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है। अमित शाह ने कहा, कांग्रेस पार्टी नेहरु गांधी परिवार की एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है। इसलिए यहां सेनापति राष्ट्रीय स्तर पर चुना जाता है। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, कांग्रेस का एक मात्र काम है समाज में नफरत फैलाना। मैंने मध्य प्रदेश के कोने-कोने में भारतीय जनता पार्टी के प्रति जनता के दिल में प्यार ही प्यार देखा है और जहां प्यार हो वहां समाज में नफरत पैदा करने वाली कांग्रेस पार्टी की कोई जगह हो ही नहीं सकती।
नेता प्रतिपक्ष का गढ़ है चुरहट: चुरहट विधानसभा सीट नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया का गढ़ है। भाजपा ने यहां से शरदेंदु तिवारी को मैदान में उतरा है। अजय सिंह राहुल भैया लगातार पांच बार इश विधानसभा सीट से विधायक हैं जबकि उनसे पहले इस सीट पर उनके पिता व पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह विधायक निर्वाचित होते थे। भाजपा अजय सिंह को हराने के लिए कड़ी मशक्कत कर रही है। शरदेंदु तिवारी के पक्ष में रैली करने के लिए शाह यहां रैली को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और अजय सिंह पर हमला बोला।
विंध्य क्षेत्र के दौरे पर थे अमित शाह: रविवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह विंध्य क्षेत्र के दौरे में थे। उमारिया में जमसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा था, जनता भूली नहीं है कि किस तरह कांग्रेस ने अपने कुशासन से प्रदेश को एक बीमारू राज्य बनाया था जिसको मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहानजी ने अपने अथक प्रयासों से प्रदेश के गांव-गांव और घर-घर तक विकास पहुंचाकर एक विकसित राज्य बनाया है। मैंने मध्य प्रदेश के कोने-कोने में भारतीय जनता पार्टी के प्रति जनता के दिल में प्यार ही प्यार देखा है और जहां प्यार हो वहां समाज में नफरत पैदा करने वाली कांग्रेस पार्टी की कोई जगह हो ही नहीं सकती। रीवा में सभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, मध्यप्रदेश में कांग्रेस का सूपड़ा साफ होना तय है क्योंकि जिस तरह से प्रदेश में कांग्रेस के नेतृत्व का नहीं पता, उसी तरह से कांग्रेस को प्रदेश के विकास का विजन भी नहीं पता और जिसके पास विकास का विजन नहीं है, उस पार्टी को मध्य प्रदेश की जनता कभी मौक़ा नहीं दे सकती।
मैहर में किया रोड शो: सतना जिले की मैहर विधानसभा सीट में भाजपा उम्मीदवार नारायाण त्रिपाठी के पक्ष में अमित शाह ने रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए उन्होंने कहा, यहां मिले जनसमर्थन से मुझे पूरा विश्वास है कि प्रदेश में चौथी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है।
Source : Agency

Post a Comment