Header Ads

test

सिंगापुर को 2018 में भारत से आने वाले पर्यटकों की संख्या में 14% वृद्धि की उम्मीद


सिंगापुर को भारत से आने वाले पर्यटकों की संख्या 2018 में 14 प्रतिशत बढऩे की उम्मीद है। उसकी कोशिश युवा पर्यटकों को ज्यादा से ज्यादा आकर्षित करने की है। 
 
सिंगापुर पर्यटन बोर्ड के दक्षिण एशिया, पश्चिम एशिया और अफ्रीका के क्षेत्रीय निदेशक जी. बी. श्रीधर ने मीडिया से कहा,‘‘पिछले साल (2017 में) 12.7 लाख भारतीय पर्यटकों ने सिंगापुर की यात्रा की। इस साल जनवरी से सितंबर तक में ही 10.8 लाख भारतीय पर्यटक सिंगापुर की यात्रा कर चुके हैं। ऐसे में हमें पर्यटकों की संख्या में पिछले साल के मुकाबले इस साल 14 प्रतिशत वृद्धि की उम्मीद है।’’ 
 उन्होंने कहा कि 2017 में रिकॉर्ड संख्या में भारतीय पर्यटकों ने सिंगापुर की यात्रा की। ऐसे में सिंगापुर आने वाले पर्यटकों की संख्या के लिहाज से भारत तीसरे स्थान पर है। जबकि चीन पहले और इंडोनेशिया दूसरे स्थान पर रहा है।  
Source : Agency

No comments