Header Ads

test

पाकिस्तान से भारत लौटी मूक बधिर 'गीता' कर रहीं स्वयंवर

मध्यप्रदेश के इंदौर में पाकिस्तान से भारत लौटी मूक बधिर गीता का आज स्वयंवर होगा। शादी के लिए आज गीता से 8 लड़के मिलेंगे। पहले 14 लड़कों का बायोडाटा तैयार किया गया था जिनमें से 6 लोगों को गीता से बुधवार को मिलना था। गीता से शादी करने के लिए ज्यादातर रिश्ते गुजरात और मध्यप्रदेश से आये थे। 

गीता फिलहाल इंदौर में गैर सरकारी संस्था मूक-बधिर संगठन के आवासीय परिसर में रह रही हैं। उनके परिवार के बारे में कई दावे हुए लेकिन अब तक इस बारे में नहीं पता लग सका है। गीता की शर्त है कि वो उस लड़के से शादी करेगी जो उसके परिवार को ढूंढने में मदद करेगा। इसके अलावा गीता से शादी करने वाले लड़के को विदेश मंत्रालय नौकरी देगा और शादी का पूरा खर्च भी उठायेगा। सूत्रों के मुताबिक शादी के बाद गीता को नया घर भी मिलेगा। 
दरअसल गीता ने कुछ दिनों पहले शादी करने की इच्छा जाहिर की थी जिसके बाद विदेश मंत्रालय ने गीता से शादी के लिए विज्ञापन जारी किया था। आखिरी लिस्ट में 15 लड़कों को शामिल किया गया था, हालांकि इनमें से एक लड़के के प्रस्ताव को गीता अस्वीकृत कर चुकी हैं। 
7 साल की उम्र में गीता ने गलती से बॉर्डर पार कर दिया था, उन्हें पाक के ईधी फाउंडेशन ने गोद ले लिया था और अपने साथ कराची में रखा।  जिसके बाद गीता 14 सालों तक पाकिस्तान में रहीं और फिर वापस भारत लौट आईं। 
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने गीता को भारत लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। स्वराज की पहल पर गीता 26 अक्टूबर 2015 को भारत लौटी थीं। भारत आने के बाद उन्हें मूक बधिरों के लिए चलाए जा रहे गैर-सरकारी संस्था के आवासीय परिसर में भेज दिया गया।

No comments