Header Ads

test

Royal Wedding : ब्रिटिश राजघराने की बहू बनी प्रियंका चोपड़ा की दोस्त


मुंबई।  प्रियंका चोपड़ा 19 मई को ब्रिटेन में हुई शाही शादी की मेहमान बनीं। प्रियंका, अपनी ख़ास दोस्त मेगन मर्कले की तरफ़ से इस शादी में शामिल हुई थीं, जिनकी शादी प्रिंस हैरी से हुई है।  शादी के बाद प्रियंका ने नव विवाहित जोड़े की एक तस्वीर पोस्ट करके अपनी दोस्त मेगन के लिए एक प्यारा से संदेश लिखा है। इस संदेश में प्रियंका कहती हैं- ''जीवन में कभी-कभी वो पल आता है कि वक़्त ठहर जाता है। यह आज हुआ है। मेरी दोस्त, तुम बहुत शालीनता, प्यार और ख़ूबसूरती के मूरत लग रही हो। इस शादी में आप दोनों ने जो भी किया, वो इतिहास में संजोया जाएगा, इसलिए नहीं कि ये आपकी शादी है, बल्कि इसलिए कि ये शानदार शादी बदलाव और उम्मीद को संबंल दे रही है। इन दोनों ही चीज़ों की दुनिया को बहुत ज़रूरत है।'' अंत में प्रिंयका ने मुबारकबाद देते हुए लिखा है कि आप दोनों को साथ देखकर मैं बहुत ख़ुश हूं और मेरी आंखें गीली हो गयी हैं।



विंडसर कैसल में हुई शाही शादी के लिए प्रियंका ने लैवेंडर विवियने वेस्टवुड स्कर्ड और ब्लेज़र के साथ एक हैट पहना। प्रियंका काफ़ी वक़्त से इस शादी का इंतज़ार कर रही थीं। इस ड्रेस को चुनने में भी उन्होंने काफ़ी वक़्त लगाया है। प्रियंका और मेगन की दोस्ती लगभग चार साल पुरानी है।
 
प्रियंका के इंस्टाग्राम एकाउंट से भी ज़ाहिर होता है कि मेगन के साथ उनकी दोस्ती ख़ास है। Meghan Markle अमेरिकन एक्ट्रेस और ह्यूमेनिटेरियन हैं। प्रिंस हैरी के साथ वो 2016 से रिलेशनशिप में हैं। पिछले साल दोनों की सगाई हुई थी।

No comments