Header Ads

test

Karnataka Election : राज्यपाल से शाम 5 बजे मिलेंगे जेडीएस-कांग्रेस नेता

बेंगलुरु। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजों में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला। हालांकि, भाजपा 104 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी लेकिन बहुमत से अब भी 8 सीट दूर है। वहीं कांग्रेस ने जेडीएस को समर्थन देकर बहुमत का आंकड़ा जुटा लिया है। अब सब कुछ राज्य के राज्यपाल के हाथ में हैं। अब तक का पूरा घटनाक्रम-

  • गठबंधन कर सरकार बनाने के लिए बहुमत होने का दावा कर रही जेडीएस और कांग्रेस के नेता आज शाम 5 बजे राज्यपाल से मिलने जाएंगे।
  • भाजपा नेता जेपी नड्डा, धर्मेंद्र प्रधान, अनंत कुमार और मुरलीधर राव ने विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के घर जाकर मुलाकात की।
  • कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि हम दोपहर 12.30 बजे से राज्यपाल से मिलने का वक्त मांग रहे हैं। हमने उन्हें दो पत्र सौंपे हैं जिनमें से एक कांग्रेस विधायकों का है और दूसरा जेडीएस विधायकों का।
  • आजाद ने कहा कि विधायक चुराने की मंजूरी नहीं है। कोई भी राज्यपाल संविधान के विरोध में नहीं जा सकता। हमें उन पर पूरा विश्वास है कि वो अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।
  • भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार येदियुरप्पा ने बुधवार सुबह 10.30 बजे विधायक दल की बैठक में हिस्सा लिया, जहां उन्हें दल का नेता चुन लिया गया। इसके बाद वे राज्यपाल से मिले और सरकार बनाने का दावा पेश किया।
  • राजभवन से बाहर आने के बाद येदियुरप्पा ने कहा, हमने राज्यपाल के सामने अपनी बात रखी है। उन्होंने (राज्यपाल) ने कहा है कि वे विचार करने के बाद सूचना देंगे।
  • पार्टी विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद जेडीएस के कुमारस्वामी ने कहा, मुझे भाजपा और कांग्रेस, दोनों तरफ से समर्थन का ऑफर था। मैंने 2004 और 2005 में भाजपा के हाथ मिलने का फैसला किया था और यह फैसला मेरे पिता एचडी देवेगौड़ा के माथे पर काले धब्बे की तरह था। भगवान में अब मुझे यह काला दाग मिटाने का मौका दिया है। इसलिए मैंने कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाने का फैसला किया है।
  • कुमारस्वामी ने यह आरोप भी लगाया कि उनकी पार्टी के विधायकों को भाजपा की ओर से 100-100 करोड़ रुपए और कैबिनेट बर्थ का लालच दिया जा रहा है। कुमारस्वामी ने कहा, वे कांग्रेस नेताओं के साथ राजभवन जाएंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।
  • केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता प्रकाश जावड़ेकर ने 100 करोड़ का लालच दिए जाने के कुमारस्वामी का आरोप को खारिज करते हुए कहा कि ये बातें मनगढंत हैं। इस तरह की राजनीतिक कांग्रेस करती है।

No comments