Header Ads

test

टूर्नामेंट से पहले बदली गई टाइमिंग, अब भारतीय समयानुसार इतने बजे शुरू होंगे मुकाबले

 टूर्नामेंट से पहले बदली गई टाइमिंग, अब भारतीय समयानुसार इतने बजे शुरू होंगे मुकाबले



एशिया कप 2025 की 9 सितंबर से शुरुआत होने जा रही है। 28 सितंबर को टूर्नामेंट का फाइलन खेला जाएगा। लीग के सभी मैच यूएई में खेले जाने हैं। टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 के कारण इस बार टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जा रहा है। 8 टीमों के बीच होने वाले इस टूर्नामेंट में बड़ा बदलाव किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार मुकाबलों के टाइम में बदलाव किया गया है

9 सितंबर से शुरू हो रहा एशिया कप 2025। इमेज- एक्‍स


 एशिया कप 2025 की 9 सितंबर से शुरुआत होने जा रही है। 28 सितंबर को टूर्नामेंट का फाइलन खेला जाएगा। लीग के सभी मैच यूएई में खेले जाने हैं। टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 के कारण इस बार टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जा रहा है। 8 टीमों के बीच होने वाले इस टूर्नामेंट में बड़ा बदलाव किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार मुकाबलों के टाइम में बदलाव किया गया है।


क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, एशिया कप के शाम के मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे (स्थानीय समयानुसार 6.30 बजे) शुरू होंगे। संयुक्त अरब अमीरात में गर्मी को देखते हुए ऐसा किया गया है। प्रसारणकर्ता से अनुरोध किया गया था और लगता है कि उन्होंने इस पर सहमति दे दी है। पहले ये मैच शाम 7.30 बजे शुरू होने वाले थे।



एशिया कप 2025 में 8 टीमों के बीच 19 मैच खेले जाएंगे। रिपोर्ट के अनुसार फाइनल समेत 18 मुकाबलो का समय बदला गया है। सितंबर में जब टूर्नामेंट खेला जाएगा, तब दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने और देर शाम तक ऐसे ही रहने की उम्मीद है।


टूर्नामेंट में इकलौता डबल हेडर मैच 15‍ सितंबर को खेला जाएगा। संयुक्त अरब अमीरात बनाम ओमान की टक्‍कर दिन में होगी वहीं श्रीलंका बनाम हांगकांग का मुकाबला शाम को होगा। ऐसे में यूएई और ओमान के बीच होने वाले मैच का समय नहीं बदला है। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे शुरू होगा।

No comments